वाराणसी। अवैध निर्माणों के खिलाफ विकास प्राधिकरण ने बृहस्पतिवार को बड़ी कार्रवाई की। सारनाथ वार्ड के छाही और धनंजयपुर में 22 बीघे की अवैध प्लाटिंग को जेसीबी से ध्वस्त कर दिया गया। सुबह से लेकर शाम तीन बजे तक चली इस कार्रवाई से अवैध निर्माण व प्लाटिंग करने वालों में हड़कंप मचा हुआ है।
वीडीए की प्रवर्तन टीम ने सारनाथ थाने की पुलिस की मदद से धनंजयपुर में दो व छाही में 20 बीघे की अवैध प्लाटिंग को तोड़ दिया। छाही गांव में रमेश यादव ने पांच बीघा जमीन पर पोखरे को पाटकर प्लाटिंग की थी। सरकारी ट्यूबवेल पर पांच विस्वा जमीन से सोनू सिंह के अवैध कब्जे को हटाया गया। इस कार्रवाई के दौरान जोनल अधिकारी परमानंद यादव, इलाकाई जेई पीएन दूबे, प्रमोद कुमार तिवारी, आनंद कुमार अस्थाना आदि रहे।