कहा कि भाजपा अपने चहेते उद्योगपतियों को लाभ पहुंचाने में लगी है। इस पार्टी ने तेल, रेल, बिजली, पानी, लाइफ इंश्योरेंस, बैंक यहां तक की बिजली घर तक बेच दिया। उद्योगपतियों की मांग पर किसानों से उनकी जमीन छीनने की कोशिश में लगी है, इसके लिए तीन कृषि कानून लागू किए गए हैं। इस काले कानून का विरोध लगातार चल रहा है, जिसमें अब तक 500 से ज्यादा किसानों की मौत हो गई है।
परिवार के साथ काशी विश्वनाथ का करेंगे दर्शन
ब्राह्मणों को एकजुट करने के लिए बसपा के राष्ट्रीय महासचिव सतीशचंद्र मिश्रा देर शाम बनारस पहुंचे। वह मंगलवार को कचहरी स्थित रामाश्रय वाटिका में प्रबुद्ध वर्ग विचार संगोष्ठी को संबोधित करेंगे। बसपा जिलाध्यक्ष नवीन भारत के अनुसार, मंगलवार सुबह राष्ट्रीय महासचिव परिवार के साथ श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन पूजन करेंगे। शाम चार बजे साकेत मंडप में प्रबुद्ध वर्ग संगोष्ठी में भाग लेंगे।