फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा के अल्पसंख्यक मोर्चा के काशी क्षेत्र के जिलाध्यक्षों की हुई घोषणा

Sat, 01 Sep 2018 12:22 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
bjp logo
विज्ञापन
 भारतीय जनता पार्टी ने काशी क्षेत्र के जिलों में अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्षों की घोषणा की। इसमें वाराणसी महानगर के शकील अहमद, वाराणसी जिला के मोहम्मद शाहिद खान जिलाध्यक्ष बनाये गए हैं। चंदौली के इकबाल अहमद राजू, गाजीपुर के फैयाज खां, मिर्जापुर के  महफूज आलम अंसारी, भदोही के मोहम्मद अली, सोनभद्र दारा शिकोह, जौनपुर के रियाजुल हसन जिलाध्यक्ष बनाये गए हैं। 
विज्ञापन


 हर बूथ पर पांच मोटरसाइकिल और पांच स्मार्ट फोन वाले होंगे सदस्य
  भाजपा के 15 मंडलों की बैठक शुक्रवार को हुई। इसमें हर सेक्टर में बूथों के सत्यापन की जिम्मेदारी सेक्टर संयोजक, सेक्टर प्रभारी, सेक्टर प्रवासी के बीच बांटा गया। हर बूथ पर एससी, एसटी, ओबीसी के 10-10 सदस्य बनाना अनिवार्य किया गया है।

बूथों की कैटेगरी तय करने के बाद वहां पदाधिकारी लगाए जाएंगे। हर बूथ पर पांच मोटरनसाइकिल वाले कार्यकर्ता और पांच स्मार्ट फोन वाले कार्यकर्ताओं को बूथ समिति में शामिल करना अनिवार्य है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

अटल की स्मृति में 16 से होगी काव्यांजलि

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की स्मृति में भाजपा सेवा सप्ताह मनाएगी। 16 से 24 सितंबर तक चलने वाले सप्ताह में अटल की स्मृति में काव्यांजलि का कार्यक्रम किया जाएगा। इसके लिए शहर में एक बड़ा कार्यक्रम होगा। इसके अलावा मंडल स्तर पर होगा। हर विधानसभा में जनप्रतिनिधियों की देखरेख में काव्यांजलि का कार्यक्रम कराया जाएगा।

इस दौरान स्वच्छता सेवा कार्य की शुरुआत की जाएगी। 15 सितंबर से दो अक्टूबर तक स्वच्छता सेवा कार्य की शुरुआत होगी। इस बारे में क्षेत्रीय अध्यक्ष महेश चंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि अटल की स्मृति में काव्यांजलि कार्यक्रम होंगे। इसमें शहर के नामचीन कवियों को बुलाया जाएगा। इसके लिए पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिया गया है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें