युवती के अनुसार, उसे शादी से पहले कहा गया था कि उसका पति बीकानेर का मूल निवासी है, लेकिन प्रयागराज में रहता है। मगर, सभी उसे बीकानेर ले जाना चाह रहे थे।
वाराणसी से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। भेलूपुर थाना क्षेत्र की एक युवती की पति के प्रयागराज में रहने की बात कह कर शादी की गई। शादी के बाद ससुराल के लोग उसे बीकानेर ले जाने लगे तो उसने जाने से इंकार कर दिया। कानपुर में युवती कार से उतरकर रोने लगी तो लोगों की भीड़ लग गई।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस आई और उसने भेलूपुर थाने की पुलिस से संपर्क किया। युवती के अनुसार, उसे शादी से पहले कहा गया था कि उसका पति बीकानेर का मूल निवासी है, लेकिन प्रयागराज में रहता है। मगर, सभी उसे बीकानेर ले जाना चाह रहे थे। इसके लिए वह तैयार नहीं थी। इसलिए कानपुर में उसने नाराजगी जताई। फिलहाल इस मामले में पुलिस के स्तर से कोई कार्रवाई नहीं की गई है और युवती को उसके परिजनों को सौंप दिया गया है।