फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi: छह महीने में पांच बार लिखा पत्र, नहीं हटा अतिक्रमण, जिला प्रशासन क्यों नहीं सुन रहा रेलवे की बात ?

Sun, 19 Mar 2023 10:13 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

यात्री प्लेटफार्म एक से ही मुख्य सड़क की ओर से अपने गंतव्य को आते-जाते हैं, लेकिन स्टेशन के सामने मुख्य सड़क पर अतिक्रमण के कारण परेशानी होती है। मुख्य सड़क पर ठेला-खोमचा के अलावा अवैध तरीके से ऑटो और कुछ दूर पर प्राइवेट बसें खड़ी होतीं हैं।
विज्ञापन
कैंट रेलवे स्टेशन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कैंट रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को आने और बाहर जाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। क्योंकि स्टेशन की ओर आने-जाने वाले मुख्य सड़क पर अतिक्रमण है। इसे हटाने के लिए रेलवे ने जिला प्रशासन को छह माह में पांच बार पत्र लिखा है, लेकिन समस्या का स्थायी रूप से समाधान नहीं हो सका है।
विज्ञापन


यात्री प्लेटफार्म एक से ही मुख्य सड़क की ओर से अपने गंतव्य को आते-जाते हैं, लेकिन स्टेशन के सामने मुख्य सड़क पर अतिक्रमण के कारण परेशानी होती है। मुख्य सड़क पर ठेला-खोमचा के अलावा अवैध तरीके से ऑटो और कुछ दूर पर प्राइवेट बसें खड़ी होतीं हैं। रेलवे के अधिकारियों के मुताबिक शिकायत के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया जाता है। अधिकारी भी कभी-कभार आते हैं और केवल डंडा फटकार कर चले जाते हैं।
वर्जन

जिला प्रशासन को अतिक्रमण हटाने के लिए छह माह में पांच बार पत्र लिखा गया है, लेकिन स्थायी रूप से समस्या का समाधान नहीं हो सका है। - गौरव दीक्षित, स्टेशन निदेशक, कैंट
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें