फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गजब हो गया: प्रयागराज कहकर शादी के बाद दुल्हन को ले जा रहे थे बीकानेर, कानपुर में कार से उतरकर सड़क पर...

Sun, 19 Mar 2023 10:45 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

युवती के अनुसार, उसे शादी से पहले कहा गया था कि उसका पति बीकानेर का मूल निवासी है, लेकिन प्रयागराज में रहता है। मगर, सभी उसे बीकानेर ले जाना चाह रहे थे।
विज्ञापन
दुल्हन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। भेलूपुर थाना क्षेत्र की एक युवती की पति के प्रयागराज में रहने की बात कह कर शादी की गई। शादी के बाद ससुराल के लोग उसे बीकानेर ले जाने लगे तो उसने जाने से इंकार कर दिया। कानपुर में युवती कार से उतरकर रोने लगी तो लोगों की भीड़ लग गई।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस आई और उसने भेलूपुर थाने की पुलिस से संपर्क किया। युवती के अनुसार, उसे शादी से पहले कहा गया था कि उसका पति बीकानेर का मूल निवासी है, लेकिन प्रयागराज में रहता है। मगर, सभी उसे बीकानेर ले जाना चाह रहे थे। इसके लिए वह तैयार नहीं थी। इसलिए कानपुर में उसने नाराजगी जताई। फिलहाल इस मामले में पुलिस के स्तर से कोई कार्रवाई नहीं की गई है और युवती को उसके परिजनों को सौंप दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें