फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जापान की संस्कृति और व्यापार से रूबरू होंगे बीएचयू के छात्र

विज्ञापन
विज्ञापन
बीएचयू के छात्र जापान में होने वाले व्यापार, संस्कृति कार्यक्रम और वैश्विक प्रबंधन के बारे में जान सकेंगे। जापान की वस्त्र निर्माता कंपनी फास्ट रिटेलिंग कंपनी में सीखने और इंटर्नशिप का भी मौका मिलेगा। बुधवार को कंपनी के ग्रुप सीनियर एक्जीक्यूटिव ऑफिसर नोरियाकी कोयामा और बीएचयू के कुलसचिव प्रो. एके सिंह ने समझौता पत्र पर हस्ताक्षर किया। बीएचयू अंतरराष्ट्रीय सहयोग के समन्वयक प्रो. एनवी चलपति राव ने बताया कि जापान की कंपनी के प्रतिनिधिमंडल ने कुलपति प्रो. सुधीर कुमार जैन से भी मुलाकात की। आने वाले दिनों में अंतरराष्ट्रीय साझेदारियों को और बढ़ाने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन

बीएचयू ने विश्व की तीसरी सबसे बड़ी वस्त्र निर्माता कंपनी के साथ समझौता किया है। तीन साल तक बीएचयू के पांच विद्यार्थियों को बहुत कुछ सीखने को मिलेगा। कुलसचिव ने बताया कि स्नातक और स्नातकोत्तर के चयनित विद्यार्थियों (30 से 100 तक) को यूनिक्लो बिजनेस मॉडल, जापानी संस्कृति, भाषा और समाज से अवगत कराया जाएगा। यूनिक्लो और जापान में साझेदार विश्वविद्यालयों जैसे वासेदा विश्वविद्यालय, क्योटो विश्वविद्यालय, टोक्यो विदेशी भाषा विश्वविद्यालय द्वारा ऑनलाइन कक्षाएं संचालित की जाएंगी। कार्यक्रम पूरा होने पर छात्रों को इन विश्वविद्यालयों से प्रमाणपत्र प्रदान किए जाएंगे।
पांच दिवसीय सत्र जापान में होगा
कुलसचिव ने बताया कि वैश्विक प्रबंधन कार्यक्रम के तहत चयनित बीएचयू के तीन विद्यार्थियों को विश्व उद्योग और वैश्विक बाजार विशेषज्ञों के साथ व्यावसायिक सत्रों का अनूठा अवसर मिलेगा। पांच दिवसीय सत्र जापान में आयोजित होगा। फास्ट रिटेलिंग की सहायक कंपनी, यूनिक्लो समस्त खर्च वहन करेगी। इन सत्रों के लिए छात्रों का चयन किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें