फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएचूय में छात्रों का एक बार फिर धरना, सेंट्रल लाइब्रेरी को खोलने की मांग

Mon, 12 Apr 2021 11:33 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
काशी हिंदू विश्वविद्यालय। - फोटो : file
विज्ञापन

काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) मे सेंट्रल लाइब्रेरी के बंद होने के विरोध में छात्रों ने सोमवार को धरना दिया। छात्रों का कहना है कि लाइब्रेरी बंद होने से उनकी पढ़ाई भी बाधित होगी। हालांकि अभी उनकी मांग पर विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा कोई निर्णय नहीं हो पाया है।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि सेंट्रल लाइब्रेरी में कार्यरत कई कर्मचारी कोरोना संक्रमित हो गए हैं, इस वजह से ही उसको बंद रखने का निर्णय लिया गया है। पिछले कई दिनों से बीएचयू परिसर में कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। शिक्षकों के साथ ही छात्र-छात्रा भी संक्रमित हुए हैं।

मौके पर पहुंचकर चीफ प्रॉक्टर प्रो. आनंद चौधरी ने छात्रों को बताया कि सैनिटाइजेशन के लिए ही लाइब्रेरी को बंद किया गया है। इसके बाद विश्वविद्यालय प्रशासन उसे खोलने पर विचार करेगा। चीफ प्रॉक्टर ने बताया कि छात्र मान गए और धरना समाप्त हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें