फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BHU: मूर्ति विसर्जन के दौरान छात्र-छात्राएं भूल गए मर्यादा, फूहड़ गाने पर जमकर लगाए ठुमके

Fri, 27 Jan 2023 09:44 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

बनारस हिंदू विश्वविद्यालय में विद्या की देवी मां सरस्वती की प्रतिमा विसर्जन के दौरान छात्र-छात्राएं मर्यादा भूलकर फूहड़ गाने पर ठुमके लगाते दिखे। 
विज्ञापन
वायरल वीडियो की स्क्रीनशॉट - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वसंत पंचमी पर पूजन के बाद शुक्रवार से मां सरस्वती की प्रतिमाओं का विसर्जन शुरू हो गया। मूर्ति विसर्जन के दौरान बीएचयू का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। विश्वविद्यालय में विद्या की देवी मां सरस्वती के विसर्जन के दौरान छात्र-छात्राएं मर्यादा भूलकर फूहड़ गाने पर ठुमके लगाते दिखे।

विज्ञापन


फूहड़ गाने पर छात्राओं के डांस का वीडियो वहां से गुजरने वालों ने अपने मोबाइल में कैद कर लिया और कुछ देर बाद ही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी हो गया। इससे पहले गुरुवार को गुरुवार को भी विश्वविद्यालय के 108वें स्थापना दिवस के अवसर पर झांकी यात्रा के दौरान भोजपुरी गानों पर डांस का वीडियो सामने आया था।

लहरिया लूटा ए राजा और पियवा से पहिले हमार रहलू गाने पर छात्रों ने जमकर नृत्य किया। छात्रों के नृत्य का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गया। सोशल मीडिया पर वायरल इन वीडियो को देखकर कई लोगों ने कमेंट में इसे विश्वविद्यालय की गरिमा को तार-तार करने वाला बताया।

विज्ञापन

बनारस हिंदू विश्वविद्यालय में वसंत पंचमी का पर्व बेहद उत्साह से मनाया जाता है। इस दौरान झांकी के साथ कई सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होते हैं। करीब-करीब सभी छात्रावासों में मां विद्यादायनी की प्रतिमा स्थापित होती है। 

महामना की बगिया में बिखरे वासंती रंग

बीएचयू में भव्य झांकियां निकाली गईं। - फोटो : अमर उजाला
भारत रत्न महामना पं. मदन मोहन मालवीय की सर्वविद्या की राजधानी काशी हिंदू विश्वविद्यालय के स्थापना दिवस समारोह में वासंती रंग निखर उठे। गुरुवार को 108वें स्थापना दिवस पर निकली झांकियों में सांस्कृतिक विरासत के साथ ही विविधता में एकता की झलक नजर आई। कोरोना महामारी के तीन साल बाद विश्वविद्यालय में झांकियों का प्रदर्शन हुआ और 32 झांकियां निकलीं। वासंती रंगों में सराबोर समारोह में महामना मदन मोहन मालवीय के आदर्शों, मूल्यों व संघर्ष की झलक भी दिखाई दी।
विज्ञापन

स्थापना दिवस समारोह की शुरूआत स्थापना स्थल पर कुलपति प्रो. सुधीर कुमार जैन ने हवन-पूजन के साथ की। सेंट्रल हिंदू स्कूल की झांकियों में कन्या शिक्षा में बीएचयू के योगदान, योग के महत्व, रणवीर संस्कृत विद्यालय द्वारा सुश्रुत, महामना व स्वामी विवेकानंद की प्रतिकृति में स्वास्थ्य, शिक्षा व युवा भारत की छवि को दिखलाया गया। नुक्कड़ नाटक व नाट्य प्रस्तुतियों के माध्यम से उपस्थित आमजन के बीच सामाजिक कुरीतियों के प्रति जागरूकता भी फैलाई गई। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें