फिर झूरू को ऊंट के चंगुल से निकालकर तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे। लेकिन, तब तक झुरू दम तोड़ चुके थे। अस्पताल पहुंचते ही चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
शुक्रवार को पोस्टमार्टम कराने के बाद पुलिस ने अंतिम संस्कार के लिए शव परिजनों को सौंप दिया। झूरू के दो पुत्र भोला और सिंकू हैं। थानाध्यक्ष त्रिवेणी लाल सेन ने बताया कि पालतू ऊंट ने अपने ही मालिक को पटक-पटक कर जान ले ली।