बीएचयू परिसर स्थित विश्वनाथ मंदिर के पास छात्रों के दो गुटों में मारपीट के मामले में पुलिस से शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई गई है। मनीष उपाध्याय ने बताया कि वह 18 सितंबर को दोपहर में दोस्त अनुराग मिश्रा के साथ विश्वनाथ मंदिर के सामने बैठे थे। इतने में वहां मौजूद एक व्यक्ति के साथ पैर हटाने को लेकर बहस हुई।
इसके बाद वह व्यक्ति धमकी देने लगा। करीब पांच मिनट बाद सात आठ युवक आए और उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। कुछ चोट भी आई। मनीष उपाध्याय ने लंका थाना प्रभारी को दी गई शिकायत में मामले में उचित विधिक कार्रवाई की मांग की है।
एलबीएस हॉस्टल में कला संकाय प्रमुख प्रो. विजय बहादुर सिंह ने छात्रावास की मेस का भी उद्घाटन किया। छात्रावास संरक्षक सहित अन्य लोगों ने छात्रों को दी जाने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। कहा कि हर संभव समाधान के साथ ही व्यवस्थाओं की मॉनीटरिंग की जाएगी। कार्यक्रम में छात्र अधिष्ठाता प्रो. एमके सिंह, प्रो. ओंकारनाथ सिंह, डॉ. धीरेंद्र राय, डॉ. रंजीत प्रताप सिंह मौजूद रहे।