फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी चुनाव 2022: वाराणसी में मंत्री और विधायकों ने गिनाईं साढ़े चार साल की उपलब्धियां, क्षेत्र में विकास का दावा

Mon, 20 Sep 2021 11:37 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

प्रदेश सरकार के साढ़े चार साल पूरे होने के अवसर पर वाराणसी में मंत्री और विधायकों ने प्रेस वार्ता कर अपने विधानसभा में हुए विकास कार्यों का रिपोर्ट कार्ड पेश किया।  विधायक निधि से किए गए कार्यों का लेखा-जोखा भी दिया। 
विज्ञापन
मंत्री और विधायकों ने की प्रेस वार्ता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश सरकार के साढ़े चार साल पूरे होने के उपलक्ष्य पर वाराणसी में मंत्री और विधायकों ने अपने-अपने विधानसभा क्षेत्र में प्रेसवार्ता कर दावा किया कि उनके प्रयासों से क्षेत्र की सूरत बदल गई है। अपने कार्यकाल में हुए कामों की सूची के साथ उनका कहना था कि सरकार के प्रयास से लोगों का जीवन भी बदला है।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष प्रभुनाथ चौहान ने अजगरा विधानसभा क्षेत्र में हुए कामों का बखान किया। उन्होंने कहा कि कैथी मार्कंडेय महादेव को राष्ट्रीय स्तर पर पर्यटन स्थल के मानचित्र के अनुकूल विकसित कराया जा रहा है।

यह पर्यटन के नए केंद्र के रुप में सामने आया है। चोलापुर में 133 केवीए का बिजली उपकेंद्र बनाया गया। सड़क, प्राथमिक विद्यालय और स्वास्थ्य केंदों का कायाकल्प हुआ है। इस दौरान विधानसभा प्रभारी सुनील सिंह, विधानसभा संयोजक अखंड सिंह, जिला मीडिया प्रभारी श्रीनिकेतन मिश्र सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन

मॉडल विधानसभा बना शिवपुर

कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर - फोटो : अमर उजाला
कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने बताया कि शिवपुर रेलवे स्टेशन से पिसौर तक, पहाड़िया से रौना, पहाड़िया से मुनारी तक सड़क का चौड़ीकरण और सौंदर्यीकरण कराया गया। विधान सभा में नौ पानी टंकी बनवाई गई और अभी 37 पानी टंकी बनने वाली है। मंडी परिषद की सभी सड़कें खड्डा मुक्त किया गया। विज्ञान के छात्रों के पढ़ने के लिए उन्नीस करोड़ के विद्यालय का निर्माण प्रस्तावित है, जिसके लिए चार एकड़ जमीन तलाशी जा रही है। इस दौरान पवन चौबे सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

पिंडरा में हुए विकास के रिकार्ड काम

पिंडरा विधायक डॉ अवधेश सिंह - फोटो : अमर उजाला
बाबतपुर स्थित सभागार में पिंडरा विधायक डा. अवधेश सिंह ने कहा कि पिंडरा में पिछले साढ़े चार साल में रिकार्ड काम हुआ है। सड़क, पानी स्वास्थ्य शिक्षा और सुरक्षा को फोकस कर काम किया गया है। पलायन रोकने के लिए करखियांव में अमूल प्लांट की स्थापना और 24 घंटे बिजली आपूर्ति कराई गई है।

अपराध व अपराधियों दोनों से ही क्षेत्र को मुक्ति दिलाई। प्रदेश सरकार ने 300 एकड़ से ज्यादा जमीन अधिग्रहित किया है और यहां बड़ी परियोजना की सौगात मिलेगी। इस दौरान मीडिया प्रभारी अभिषेक राजपूत व पवन सिंह, दीपक सिंह मौजूद रहे ।

कैंट में चार साल में छह करोड़ के विकास कार्य

कैंट विधायक सौरभ श्रीवास्तव - फोटो : अमर उजाला
कैंट विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने कहा कि सामनेघाट-रामनगर पुल, महमूरगंज-मंडुवाडीह पुल, कैंट पुुल, मंडुवाडीह रेलवे स्टेशन का सौंदर्यीकरण, 186 करोड़ की लागत से रुद्राक्ष का निर्माण पूरा हो चुका है। वहीं पूर्वांचल विकास निधि से रामनगर के सुलतानपुर व भिखारीपुर गांव मिनी ट्यूबवेल का निर्माण होने से वहां की जनता को काफी राहत पहुंची है। वहीं चार वर्ष में विधायक निधि योजना से छह करोड़ की लागत से सड़क, सीवर, नाली आदि के सैकड़ों कार्य कराए गए है। इस दौरान अभिनव पांडेय, रवि जायसवाल सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

आदर्श विधानसभा है सेवापुरी

सेवापुरी से अपना दल (एस) विधायक नील रतन पटेल - फोटो : अमर उजाला
सेवापुरी से अपना दल (एस) के विधायक नील रतन पटेल उर्फ नीलू ने कहा कि पूरे विधानसभा में एक हजार करोड़ की लागत से सड़कों का जाल बिछाया गया। सिंचाई के लिए 32 ट्यूबवेल लगवाए गए और दो विद्युत सब स्टेशन का निर्माण कराया गया। मिर्जामुराद में इलेक्ट्रिक बस चार्जिंग अड्डा, शाहंशाहपुर में मंडलीय पशु चिकित्सालय का निर्माण कराया जा रहा है।

वाराणसी भदोही मार्ग चांदपुर से कपसेठी तक फोरलेन प्रस्तावित है। मिर्जामुराद में फायर स्टेशन बनने वाला है। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष रामविलास पटेल, सर्वजीत पटेल, शिव धनी पटेल, मनीष पटेल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

11 सौ करोड़ रुपये से हुआ रोहनिया में विकास

रोहनिया विधायक सुरेंद्र नारायण सिंह ने बताया कि 4 वर्ष में विभिन्न योजनाओं पर 11 सौ करोड़ लगभग खर्च किए गए हैं। लहरतारा अकेलवा मार्ग, पंचक्रोशी मार्ग, भिखारीपुर तिराहे से अखरी चौराहे तक की सड़क का सौंदर्यीकरण कराया गया।

शूलटंकेश्वर महादेव मंदिर व घाट, रामेश्वर मंदिर सतुआ बाबा आश्रम, सीर गोवर्धनपुर संत रविदास मंदिर, मांडवी तालाब, कोरौता बाजार मंदिर एवं तालाब का सौंदर्यीकरण हुआ है। विधानसभा क्षेत्र का विद्युतीकरण पूर्ण हो चुका है, अब सभी जगह बिजली और पानी की कोई समस्या नहीं है। इस दौरान अरविंद मिश्रा, प्रभात सिंह, दीपक सिंह उपस्थित रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें