फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BHU Entrance Exam 2020: बीएचयू की प्रवेश परीक्षा का दूसरा चरण आज, सोशल डिस्टेंसिंग का हो रहा पालन

Wed, 09 Sep 2020 02:03 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
11 बजे परीक्षा देकर बाहर आते लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) में स्नातक व स्नातकोत्तर में दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा का दूसरा चरण बुधवार से शुरू हो गया है। 9 से 18 सितंबर तक चलने वाली परीक्षा के पहले दिन बीएससी, बीकॉम की परीक्षा होंगी।

विज्ञापन

देशभर में 202 शहरों में होने वाली परीक्षा वाराणसी, गोरखपुर समेत चार शहरों में ऑफलाइन बाकी जगहों पर ऑनलाइन व्यवस्था की गई है।


विश्वविद्यालय में 24 से 31 अगस्त तक पहले चरण के बाद अब 9 से 18 सितंबर तक दूसरे चरण की परीक्षा शुरू हो रही है। परीक्षा नियंता की ओर से सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखने और सहित अन्य सुविधाओं पर विशेष जोर दिया जा रहा है। आज 68329 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे।

सुबह 8.30 से 11 बजे तक बीकॉम ऑनर्स में 31873 और शाम 4 बजे से बीएससी ऑनर्स बायो में 36556 अभ्यर्थी शामिल होंगे। विश्वविद्यालय की ओर से यूपी में वाराणसी, गोरखपुर, प्रयागराज, अयोध्या के साथ ही बिहार, पटना, गया, भागलपुर, मुजफ्फरपुर और पूर्णिया में भी ऑफलाइन परीक्षा होगी। परीक्षा नियंता मनोज पांडेय ने मंगलवार को केंद्र व्यवस्थापक के साथ बैठक कर तैयारियों का जायजा लिया।

पहले चरण की आंसर की जारी, आपत्ति पर 100 रुपये शुल्क 
बीएचयू में 24 से 31 अगस्त तक हुई पहले चरण की प्रवेश परीक्षा की आंसर की विश्वविद्यालय की ओर से मंगलवार को प्रवेश परीक्षा पोर्टल पर जारी कर दी गई है। संबंधित अभ्यर्थी 11 सितंबर की रात 11 बजे तक अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय की ओर से जारी आदेश के अनुसार अभ्यर्थियों को प्रश्न पत्र पर आपत्ति के लिए हर प्रश्न के लिए 100 रुपये प्रोसेसिंग फीस भी देनी होगी, जो कि डेबिट, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग के माध्यम से दी जा सकती है। संयुक्त कुलसचिव प्रवेश परीक्षा विभाग की ओर से जारी आदेश में यह कहा गया है कि अभ्यर्थी की आपत्ति सही पाए जाने पर प्रोसेसिंग शुल्क वापस कर दिया जाएगा। बिना प्रोसेसिंग फीस के किसी भी आपत्ति पर कोई विचार नहीं किया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें