द्वार पूजा के समय बराती डीजे पर नाच रहे थे। इसी दौरान गांव वालों से उनका विवाद हो गया। उस समय लोगों ने समझा-बुझाकर मामला शांत करा दिया। देर रात मंडप में शादी के दौरान चल रहे ऑर्केस्ट्रा के कार्यक्रम में गांव के कई लोग लाठी-डंडे से बरातियों को पीटने लगे।
मारपीट में दूल्हे के सिर में चोट लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। साथ ही उसका भाई अशोक कुमार, चाचा महेंद्र कुमार, पवन राज, रत्नेश और अनिल सहित कई बराती घायल हो गए। अफरा-तफरी के बीच शादी रुक गई। घायलों का इलाज कराने के बाद दूल्हे के चाचा ने मुकदमा दर्ज कराया।