वाराणसी की सड़कों पर अवैध पार्किंग और अतिक्रमण की समस्या ने शहर के यातायात को ध्वस्त कर दिया है। इसी क्रम में बुधवार को एसीपी यातायात और आरटीओ वाराणसी की संयुक्त टीम ने अवैध पार्किंग और अतिक्रमणकारियों के खिलाफ अभियान चलाया।
टीम साजन तिराहे से पैदल चलकर सिगरा चौराहा, रथयात्रा, गुरुबाग, राजापुरा, बेनियाबाग तक पहुंची। इन सभी जगहों पर 22 गाड़ियों को यातायात पुलिस लाइन में निरुद्ध किया गया, जबकि लगभग 27 वाहनों पर 1,27,500 रुपये का जुर्माना लगाया गया है।