यातायात सुगम हो जाएगा। इस बीच पदाधिकारियों ने रोजाना तड़के 4 बजे से 6 बजे तक की जगह आठ बजे तक टूरिस्ट बसों को गंगा घाटों तक जाने के लिए परमिट दिए जाने की मांग भी की। इस पर पर्यटन मंत्री अजय भट्ट ने जिलाधिकारी और डीसीपी ट्रैफिक को ट्रेवेल्स एसोसिएशन के साथ बैठक करके सहमति बनाने की सलाह दी।
उन्होंने कहा कि पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए इस उद्योग से जुड़े प्रतिनिधियों के साथ लगातार बैठकें होनी चाहिए। इससे पहले वाराणसी में कराए गए पर्यटन विकास के बारे में विस्तृत जानकारी भी दी गई। इस दौरान डीसीपी यातायात प्रबल प्रताप सिंह, 39जीटीसी लेफ्टिनेंट कर्र्नल थापा, पूर्व मेयर राम गोपाल मोहले, भारत पर्यटन वाराणसी के टीआईओ अनिल कुमार मौजूद रहे।
बैठक में प्रतिनिधियों ने काशी विश्वनाथ मंदिर में विदेशियों के लिए अलग गेट से प्रवेश का मुद्दा उठाया गया। इस पर जिलाधिकारी ने बताया कि मंदिर एक हाई रिस्क जोन है, फिर भी उसका समाधान निकाला जाएगा। इसके बाद गंगा में प्रतिबंध के बाद चल रही डीजल बोट को तत्काल बंद कराने की मांग रखी गई। पर्यटन मंत्री ने कहा कि इस पर तत्काल कार्रवाई की जानी चाहिए।
पर्यटन मंत्री अजय भट्ट ने सबको मिलकर पर्यटन विकास पर काम करने की सलाह दी। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र के नेतृत्व क्षमता की सराहना की और कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने रक्षा क्षेत्र में पूरी दुनिया के सामने मिसाल पेश की है। उन्होंने बताया कि अहमदाबाद के डिफेंस एक्सपो में स्वयं निर्मित रक्षा उत्पादों की प्रदर्शनी लगी।
इसे देखकर कई देशों ने उत्पादों को खरीदने की पेशकश भी की। उन्होंने पर्यटन और रक्षा के क्षेत्र में हुई प्रगति के बारे में सबको अवगत कराया। पर्यटन मंत्री ने होटल एसोसिएशन एवं ट्रेवेल्स एजेंट एसोसिएशन के प्रतिनिधियों को संसद भवन देखने का भी आमंत्रण दिया।