दमकल कर्मियों ने करीब पांच घंटे बाद आग पर काबू तो पा लिया, लेकिन तबतक लाखों रुपये का सामान जल कर राख हो चुका था। आग की भयावहता का अंदाजा इस बात से ही लगाया जा सकता है कि मकान की दीवारें जगह-जगह से चटक गईं। आग की लपटें देख आस पड़ोस के लोग भी सहम गए। दरअसल, आदमपुर थाना क्षेत्र का छित्तनपुरा घनी आबादी वाला इलाका है। यहां संकरी गलियों में भी बहुमंजिली इमारतें खड़ी हैं। जिनमें मुख्यतः साड़ी बुनाई और कढ़ाई से संबंधित कारोबार होता है।
दमकल कर्मियों ने आग पर पाया काबू
- फोटो : अमर उजाला
साड़ी कारोबारी के घर में लगी आग को बुझाने के लिए सबसे पहले कोतवाली फायर स्टेशन से दमकल विभाग की दो गाड़ी पहुंची। आग की भयावहता को देखते हुए चेतगंज फायर स्टेशन से भी दमकल विभाग की दो गाड़ी पहुंची। करीब पांच घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह से काबू पाया गया। आग बुझाने में फायर ब्रिगेड की चार गाड़ी का पानी खत्म हुआ।