भेलूपुर का एक्यूआई 279 और बीएचूय का एक्यूआई 232 दर्ज किया गया। आईक्यूएयर की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार बलभद्र कॉलोनी का एक्यूआई 420, नाटी इमली रोड का 381, लंका का 357, मलदहिया का 262 और अर्दली बाजार का 179 दर्ज किया गया।
अब सुबह ग्रामीण इलाकों के साथ ही शहरी इलाकों में भी हल्की धुंध दिखने लगी है। इसके अलावा उत्तर पश्चिमी नम हवाएं भी दिन भर चलते रहने से धूप का असर कम रहा। शाम को ठंड बढ़ी। मौसम वैज्ञानिक एसएन पांडेय ने बताया कि उत्तरी पश्चिमी हवाओं के दबाव अधिक बढ़ने से ही ठड बढ़ रही है।