फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

सुप्रीम कोर्ट के पूर्व चीफ जस्टिस रंजन गोगोई बोले: राम मंदिर का निर्णय मेरा नहीं, सुप्रीम कोर्ट का था

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Sun, 28 Nov 2021 11:54 PM IST

सार

सुप्रीम कोर्ट के पूर्व मुख्य न्यायाधीश एवं सांसद जस्टिस रंजन गोगोई वाराणसी में रविवार को एक कार्यक्रम में शामिल होने आए थे, जहां वह संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट के पूर्व चीफ जस्टिस रंजन गोगोई (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

सुप्रीम कोर्ट के पूर्व मुख्य न्यायाधीश एवं सांसद जस्टिस रंजन गोगोई ने कहा कि न्यायमूर्ति धर्म के आधार पर नहीं चलता है, हम संविधान के आधार पर चलते हैं। जस्टिस गोगोई ने कहा कि राम मंदिर का निर्णय मेरा नहीं सुप्रीम कोर्ट का था। जस्टिस गोगोई ने कहा कि राम मंदिर का निर्णय तथ्यों के आधार पर हुआ है भावनाओं पर नहीं।

पूर्व चीफ जस्टिस वाराणसी में रविवार को केदारघाट स्थित श्री करपात्री धाम में युवा चेतना के द्वारा राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका विषय पर संवाद को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा कि युवाओं के बल पर ही भारत को विश्वगुरु बनाना है।

युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह ने कहा कि युग-युगांतर तक हम सभी लोग जस्टिस रंजन गोगोई के ऋणी रहेंगे। जस्टिस रंजन गोगोई ने आदिगुरु शंकराचार्य, स्वामी करपात्री एवं स्वामी सदानंद सरस्वती वेदांती के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर मनोज गोयल, रिंकू गोयल, गोविंद मिश्रा, डॉ. गिरीश दत्त पांडेय, डॉ. आरएन राय, अभिनायक मिश्रा, सुभाष यादव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next