फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोर्ट की तीन प्रमुख खबरें: जानलेवा हमले के मामले में जमानत, सुरजेवाला केस की टली सुनवाई; एक दोषी को सजा

Wed, 12 Jun 2024 04:14 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

वाराणसी जिले में हमला करने के एक मामले में दोषियों को जमानत मिली तो वहीं रणदीप सिंह सुरजेवाला के मामले में एक बार फिर सुनवाई टल गई। मादक पदार्थ की बिक्री में एक दोषी को सजा सुनाने के साथ उस पर अर्थदंड लगाया गया। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रंजिश में जानलेवा हमला करने के एक मामले में जिला जज संजीव पांडेय की अदालत ने कटारी, चोलापुर निवासी आरोपी चंद्रशेखर यादव उर्फ मुन्ना, उसके पुत्र विशाल उर्फ रोहित और शुभम यादव की जमानत अर्जी मंजूर कर ली। अदालत ने 50-50 हजार रुपये की दो जमानतें और बंधपत्र पर तीनों आरोपियों को रिहा करने का आदेश दिया है।  

विज्ञापन


सुरजेवाला केस की सुनवाई फिर टली
ढाई दशक पुराने संवासिनी प्रकरण में पार्टी के नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में धरना-प्रदर्शन व सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने के आरोपी रणदीप सिंह सुरजेवाला के मामले में मंगलवार को प्रभारी (एमपी/एमएलए) अजय कुमार की अदालत में सुनवाई टल गई। अब अगलो सुनवाई 26 जून को होगी।  

कोर्ट ने सुनाई सजा
मादक पदार्थ की बिक्री में कोर्ट ने मंगलवार को सजा सुनाई। दोषी को जेल में बिताई गई अवधि के अलावा अर्थदंड भी लगाया। अर्थदंड न देने पर अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी। अभियोजन के अनुसार, अनपरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने 2017 में चौबेपुर निवासी दिलीप कुमार यादव उर्फ तहसीलदार को मादक पदार्थ की अवैध बिक्री करते पकड़ा था। इस मामले में सुनवाई के दौरान अपर सिविल जज एनडीपीएस कोर्ट ने उसे दोषी पाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें