वाराणसी में यूपी कालेज खेल मैदान पर जिला स्तरीय खेलकूद एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता में शामिल होने पहुंची कंपोजित विद्यालय पचरांव चिरईगांव की छात्राएं ।
- फोटो : अमर उजाला
खेल प्रतियोगिता का उद्घाटन करते हुए राज्यमंत्री रविंद्र जायसवाल ने कहा कि बच्चों का सर्वांगीण विकास खेल से ही संभव है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति में भी बच्चों को पढ़ाई के साथ अन्य स्किल्स में भी पारंगत करने में विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
वाराणसी में यूपी कालेज खेल मैदान पर जिला स्तरीय खेलकूद एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता में हरहुआ ब्लाक व अराजी लाइन ब्लाक के 50 किलोग्राम भार वर्ग के पहलवानों के बीच हो रही कुश्ती का दृश्य ।
- फोटो : अमर उजाला
प्रतियोगिता में जिले के नौ ब्लॉकों में हुई खेल प्रतियोगिता में विजेता बच्चों व शिक्षकों की खेलकूद प्रतियोगिताएं हुईं। पहले दिन की शुरुआत पीटी से हुई। हरहुआ ब्लॉक प्रथम तो चोलापुर की टीम ने द्वितीय स्थान पर रही। योग प्रतियोगिता में हरहुआ ब्लॉक ने प्रथम स्थान हासिल किया।
वहीं पिंडरा की टीम द्वितीय स्थान पर रही। बालक वर्ग के खो-खो प्रतियोगिता में हरहुआ की टीम विजेता रही। वहीं चोलापुर ने रजत पदक जीता। वॉलीबाल में नगर क्षेत्र प्रथम व हरहुआ द्वितीय स्थान पर रहा। खेल प्रतियोगिता के साथ ही विभिन्न ब्लॉकों ने अलग-अलग विषयों पर रंगोली बनाई। इस अवसर पर डीपी सिंह, यूपी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. रमेश कुमार सिंह, बीएसए राकेश सिंह, डॉ. अरविंद सिंह, राजेश कुमार, रविंद्र कुमार सिंह, प्रमोद पांडेय आदि मौजूद रहे।