फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी में एक निजी हॉस्पिटल का अकाउंटेंट मिला कोरोना पॉजिटिव, इस अस्पताल में भी एक डॉक्टर मिल चुका है संक्रमित

Sun, 07 Jun 2020 11:16 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

वाराणसी के ककरमता स्थित स्थित एक निजी हॉस्पिटल में डाक्टर के बाद अब यहां तैनात अकाउंटेंट की कोरोना रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। इसके अलावा आईसोलेशन वार्ड में भर्ती दो मरीजों को दूसरी रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उन्हें डिस्चार्ज किया गया। आईएमएस बीएचयू के माइक्रोबायोलॉजी लैब से स्वास्थ्य विभाग को रविवार को छह लोगों की रिपोर्ट मिली। 

विज्ञापन


सीएमओ डॉ. वीबी सिंह ने बताया कि हॉस्पिटल के 23 वर्षीय अकाउंटेंट की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उसे आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करा दिया गया।  भेलुुपुर के लखराव में रहने वाले अकाउंटेंट का सैंपल पूर्व में इसी हॉस्पिटल के डाक्टर(आरएमओ) की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उसके संपर्क में आने की वजह से लिया गया था।

बताया कि भेलूपुर में लखराव को नया हॉट स्पाट बनाया गया है। इसके अलावा ईएसआई हॉस्पिटल के आईसोलेशन वार्ड में भर्ती कतुआपुरा और पारडीह निवासी दो मरीजों को लगातार दूसरी रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उन्हें डिस्चार्ज किया गया। एक नया मरीज मिलने के बाद जिले में संक्रमित होने वालों की संख्या 237 हो गई है। इसमे 137 के डिस्चार्ज और पांच की मौत के बाद अब 95 आईसोलेशन वार्ड में भर्ती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें