फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेहतर कानून व्यवस्था से प्रदेश में 60 हजार करोड़ का निवेश : नंदी

विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय जनता पार्टी काशी क्षेत्र की ओर से सोमवार को काशी विद्यापीठ गांधी अध्ययन सभागार में सोमवार को व्यापारी सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस मौके पर व्यापारी सुरक्षा प्रकोष्ठ व समितियों का गठन किया गया। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल नंदी कहा कि व्यापारियों के हित भाजपा के साथ सुरक्षित है। व्यापारियों का मान सम्मान बीजेपी में होता है। कानून व्यवस्था बेहतर होने के कारण 60 हजार करोड़ से अधिक का निवेश प्रदेश में हुआ है। बडे़-बडे़ निवेश के लिए उद्योग यहां आए हैं।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश व्यापारी कल्याण बोर्ड के रविकांत गर्ग ने कहा कि उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने के लिए फिर से भाजपा को सत्ता में लाना होगा। व्यापारियों को तैयार रहना चहिए। प्रदेश सरकार ने माफिया के खिलाफ कठोर कदम उठाए हैं। यह सरकार व्यापारी कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। संचालन जयदीप सिंह, धन्यवाद ज्ञापन विक्रम सिंह बंटी ने किया। व्यापारी सम्मेलन में क्षेत्रीय अध्यक्ष महेश चंद्र श्रीवास्तव, मनीष गुप्ता, महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय, राजकुमार शर्मा, विक्रम सिंह, विक्रम बीज आदि मौजूद थे।
भाजपा की सदस्यता दिलाई
सम्मेलन के दौरान युवाओं व अन्य लोगों को भाजपा की सदस्यता दिलाई गई। इसके लिए बाकायदा हेल्प डेस्क लगाई गई थी। यहां आने वालों को मिस्ड कॉल से भाजपा की सदस्यता दिलाने के साथ ही सत्यापन कराने की जानकारी दी जा रही थी।
विज्ञापन

मुस्लिम मतों के लिए ओसामा को भी बता सकते हैं आदर्श
वाराणसी। सम्मेलन के दौरान कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल नंदी ने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि लैपटॉप और ट्विटर पर समय बीताने वाले अब मुस्लिम मतों को अपना बनाने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा रहे हैं। अभी वो जिन्ना को अपना आदर्श बता रहे हैं, कल ओसामा को अपना आदर्श बना सकते हैं। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि पिछली सरकार में गुंडे, माफिया, अपराधी हर गली और मोहल्ले में रहते थे, लेकिन आज ऐसा नहीं है। कहा कि अखिलेश यादव ने पिता की मेहनत से सत्ता पाई थी, लेकिन पांच साल वह मोबाइल पर गेम खेलते रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें