फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: दो दिन से बिन पानी 26 हजार की आबादी, कई जगहों पर वाल्व फटे; परेशान लोगों ने जलकल में की शिकायत

Thu, 09 May 2024 04:12 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

वाराणसी जिले में भिखारीपुर सहित कई इलाकों में पेयजल संकट गहरा गया है। पानी के संकट से 26 हजार की आबादी प्रभावित है। पानी का प्रेशर कम होने से इन क्षेत्रों के निवासी पेयजल की किल्लत से जूझने को मजबूर हैं।
विज्ञापन
खालिसपुर में बहता पानी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी शहर के भिखारीपुर सहित कई इलाकों में पानी का संकट गहरा गया है। इसके चलते 26 हजार की आबादी प्रभावित हो रही है। दो दिन से पानी नहीं मिलने से परेशान लोगों ने जलकल में शिकायत दर्ज कराई है। इसके अलावा सुंदरपुर, नगवां आदि क्षेत्रों से लोगों को पीने के लिए पानी की आपूर्ति ही नहीं हो पाई है। आसपास के लोग सबमर्सिबल और हैंडपंप से पानी भर रहे हैं।

विज्ञापन


शहर की कई कॉलोनियों में पानी का संकट है। पानी का प्रेशर कम होने से इन क्षेत्रों के निवासी पेयजल की किल्लत से जूझने को मजबूर हैं। यहां पर जलकल के टैंकर भी नहीं जा रहे हैं। लोगों को दूसरे जगहों से पानी लाना पड़ रहा है। जबकि पिछले दिनों जलकल ने दावा किया कि शहर में इस बार पानी की समस्या नहीं होगी।

साल 2010 में जेएनयूआरएम योजना के तहत 300 करोड़ रुपये से शहर भर में पाइपलाइन बिछाई गई थी। बावजूद इसके आए दिन पानी की समस्या आ रही है। कई जगहों पर पाइपों के वाल्व फट जा रहे हैं और पुरानी पाइप पानी का प्रेशर नहीं झेल पा रही है।
विज्ञापन


भिखारीपुर के सुदर्शन ने बताया कि यहां का हैंडपंप भी खराब है, लेकिन कोई इसकी सुध नहीं ले रहा। बद्री प्रसाद ने कहा कि हर साल गर्मी में पानी की समस्या होती है। शिकायत करने के बाद भी राहत नहीं मिलती। रामबिहारी ने कहा कि हर बार कहा जाता है कि पानी की व्यवस्था दुरुस्त की जाएगी, लेकिन स्थिति जस की तस है।

विज्ञापन

खालिसपुर में सिंचाई की पाइपलाइन टूटी, सड़क पर भरा पानी

खालिसपुर कोनिया में सिंचाई के लिए पानी की पाइप लाइन फट गई। सड़क पर पानी भरने से कई ऑटो और टोटो पलट गए। इसके अलावा बच्चे और बूढ़े भी चोटिल हो गए। स्थानीय लोगों ने जलकल के अधिकारियों के साथ पार्षद हनुमान प्रसाद से शिकायत की है। पार्षद ने बताया कि दीनापुर एसटीपी में सीवर शोधन के बाद जिस पाइपलाइन से पानी वापस आता है, वह फटी है। जल निगम के अधिकारियों से बात हो गई है। वे रात में पाइप लाइन जोड़ेंगे।
 
क्या कहते हैं अधिकारी
जहां पानी नहीं पहुंचा है वहां टैंकर की व्यवस्था की गई है। गरमी को देखते हुए समस्या दूर कराई जा रही है। खालिसपुर में टूटी पाइप लाइन की मरम्मत जलनिगम कर रहा है। -ओपी सिंह, सचिव जलकल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें