फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फंदे से लटकता मिला डीरेका कर्मी का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। डीरेका परिसर स्थित आवास संख्या 550 ए में सोमवार को पेंटर संसार चंद्र बटवाल (55) का शव फंदे से लटकता मिला। संसार चंद्र के घर का दरवाजा खुला हुआ था इसे लेकर पड़ोसियों ने उनकी हत्या की आशंका जताई है। सभी का कहना था कि संसार चंद्र जैसा जिंदादिल शख्स आत्महत्या नहीं कर सकता है। सूचना पाकर पहुंची मंडुवाडीह पुलिस ने संसार चंद्र के परिवारीजनों को घटना की जानकारी देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट, परिवारीजनों की तहरीर और जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के सलोर गांव निवासी संसार चंद्र डीरेका के स्टोर विभाग में वर्ष 1992 से पेंटर तृतीय के पद पर तैनात थे। उनकी पत्नी सविता और बेटी पूजा व ज्योति बीते 17 मई को घर गई थीं और सभी को 28 जून को वापस आना था। ऐसे में संसार चंद्र के खाना और नाश्ता की जिम्मेदार पड़ोसी पर थी। रविवार की रात साढ़े नौ बजे संसार चंद्र ने पड़ोसियों से खाना लिया था। सोमवार की सुबह साढ़े आठ बजे के लगभग पड़ोसी नाश्ता लेकर गए तो संसार चंद्र के क्वार्टर का दरवाजा खुला था। अंदर गए तो बेडरूम में पंखे के सहारे संसार चंद्र दुपट्टे के फंदे से लटक रहे थे। पड़ोसी की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। संसार चंद्र के कमरे का एक-एक सामान व्यवस्थित था और मौके से सूसाइड नोट नहीं बरामद हुआ। इस संबंध में थानाध्यक्ष मंडुवाडीह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मामले में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें