फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदमाशों ने दिनदहाड़े एक लाख छीने

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। भेलूपुर थाना अंतर्गत चेतमणि चौराहा स्थित यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के समीप सोमवार को दिनदहाड़े बाइक सवार दो नकाबपोश बदमाशों ने इलेक्ट्रानिक सामान के शोरूम वैल्यू प्लस के कर्मियों से एक लाख रुपये छीन लिए। वारदात के समय चेतमणि चौराहे पर और बैंक के समीप पुलिस चेकिंग कर रही थी। घटना से आसपास के कारोबारियों में दहशत है। पुलिस घटनास्थल के समीप के सीसीटीवी कैमरों फुटेज के आधार पर जांच में जुटी है।
विज्ञापन

चेतमणि चौराहा स्थित बहुमंजिले शाकंभरी कांप्लेक्स के भूतल में वैल्यू प्लस शोरूम है। पुलिस को शोरूम के कर्मचारी अंकित खरवार और प्रेमप्रकाश दूबे ने बताया कि वे एक लाख रुपया हैंडबैग में लेकर यूनियन बैंक ऑफ इंडिया में जमा करने जा रहे थे। बैंक के करीब भगवा रंग का गमछा लपेटे बाइक सवार दो नकाबपोश बदमाश पीछे से आए। झपट्टा मारकर अंकित के हाथ से हैंडबैग लेकर शंकुलधारा पोखरे वाले रास्ते पर भाग निकले। अंकित और प्रेमप्रकाश ने शोर मचाते हुए बदमाशों का पीछा किया लेकिन वे पकड़ में नहीं आए। अंकित की जेब में भी 10 हजार रुपये थे लेकिन उस पर बदमाशों की नजर नहीं पड़ी। सूचना पर एसपी सिटी दिनेश कुमार सिंह, भेलूपुर सीओ और इंस्पेक्टर पहुंचे। क्त्रसइम ब्रांच प्रभारी ओम नारायण सिंह ने भी टीम के साथ मौका मुआयना किया।
सीओ अखिलेश सिंह ने बताया कि अंकित और प्रेमप्रकाश ने पहली बार बताया कि उनके साथ मैनेजर संतोष सिंह भी था। सीसीटीवी फुटेज में पहली बार सिर्फ अंकित और प्रेमप्रकाश ही शोरूम से बाहर दिखे। दूसरी बार तीनोें साथ निकले थे। कड़ाई से पूछताछ पर संतोष सिंह ने कहा कि घटना से दोनों डर गए थे तो भाग कर शोरूम आए और उसे सूचना दी। इसके बाद तीनों मौके पर पहुंचे। पुलिस को जानकारी दी। फुटेज में कहीं बाइक सवार नकाबपोश रुपये छीनते और भागते नहीं दिखे हैं। मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें