फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली उपभोक्ता को जारी किया 19.19 करोड़ का बिल

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजली विभाग की हैरान करने वाली कारगुजारी सामने आई है। देवरिया जिले की सदर तहसील के मलकौली गांव निवासी बिजराम नगीना का 19 करोड़ 19 लाख का बिजली बिल बनाने के बाद उन्हें नोटिस भी जारी कर दिया गया। मामला उजागर होने के बाद पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम के एमडी विद्याभूषण ने जांच के बाद मीटर रीडर को हटाने के साथ ही एसडीओ को चार्जशीट दे दी।
विज्ञापन

एमडी ने कहा कि मीटर रीडर के स्तर पर त्रुटिपूर्ण बिल बन गया और उपभोक्ता को नोटिस जारी हो गया। मामले की जानकारी होने के बाद जांच कराई गई तो मीटर रीडर की गड़बड़ी सामने आई। उसे हटा दिया गया है। साथ ही एसडीओ को चार्जशीट दी गई है। कहा कि बिलिंग एजेंसी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि उपभोक्ता को संशोधित बिल उपलब्ध करा दिया गया है। साथ ही प्रकरण की जांच कराई जा रही है। जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें