फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामनगर टर्मिनल पर 35 मिनट रुकेंगे पीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दोपहर ढाई बजे रामनगर के मल्टी मॉडल टर्मिनल पर पहुंचेंगे और लगभग पैंतीस मिनट यहां रुकेेंगे। इस दौरान टर्मिनल बिल्डिंग के नजदीक बने विशेष कक्ष में प्रधानमंत्री को दिखाए जाने वाले पांच मिनट के प्रेजेंटेशन में वाराणसी से हल्दिया वाटरवेज-1 के साथ-साथ अन्य जलमार्गों से इसकी कनेक्टिविटी व भविष्य के जलमार्ग विकास की जानकारी दी जाएगी। बांग्लादेश जलसंधि आदि के बारे में बताया जाएगा।
विज्ञापन

इसके बाद प्रधानमंत्री जेट्टी के समीप बने मंच पर आएंगे। जहां 52 सेकें ड की एक फिल्म दिखाई जाएगी। फिर प्रधानमंत्री टर्मिनल का अनावरण करेंगे और रिमोट का बटन दबाकर कंटेनर को उठाने की प्रक्रिया शुरू करेंगे। इसके बाद जलपोत पर लदे एक कंटेनर को एक्सपर्ट उठाकर जेट्टी पर रखेंगे। इस दौरान सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मौजूद रहेंगे।
इस बीच रामनगर के राल्हूपुर में नवनिर्मित बंदरगाह पर शनिवार दोपहर 12 बजे पहले जलपोत ने लंगर डाल दिया। कोलकाता से 28 अक्तूबर को चला रवींद्र नाथ टैगोर नामक जलपोत पेप्सिको के 16 कंटेनर लेकर आया है। बंदरगाह शुरू होने के बाद पूर्वांचल के साथ-साथ बिहार, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड आदि क्षेत्रों के व्यापारी कम लागत में माल भेज या मंगा सकेंगे।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री के आगमन के मद्देनजर शनिवार को पूरे दिन तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। वरिष्ठ अधिकारियों की आवाजाही के बीच बंदरगाह के संपर्क मार्ग तथा आसपास की सड़कें चमक गई हैं। टर्मिनल पर दो हेलीपैड बनाए गए हैं। एसपीजी ने भी डेरा डाल दिया है।
अधूर काम ढंके, श्रमिकों की छुट्टी
टर्मिनल के अंदर चल रहे कार्य शनिवार से रोक दिए हैं। श्रमिकों को छुट्टी दे दी गई है। सब स्टेशन और एडमिन बिल्डिंग और अधूरे निर्माण को पर्दे से ढक दिया गया है। उधर, बलुवा घाट पर पानी का जहाज देखने वालों की भीड़ लगी रही। गंगा में पहली बार पानी के विशाल जहाज का लोग फोटो व वीडियो बनाते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें