फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोक्ष की कामना से बेटे की अस्थियां स्पेन से लाकर की गंगा में प्रवाहित

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। स्पेन के बार्सिलोना निवासी मारिया टेरेसा ने अपने बेटे खोरदी को मोक्ष की कामना से उसकी अस्थियों को शनिवार को मणिकर्णिका घाट पर गंगा में प्रवाहित किया। दरअसल बार्सिलोना निवासी खोरदी की मौत 36 साल की उम्र में 15 मार्च 2018 को हो र्गई थी। उसका दाह संस्कार भी हिन्दू रीति रिवाज से स्पेन के टेररसा में किया गया था।
विज्ञापन

खोरदी की मां मारिया टेरेसा ने बताया कि खोरदी ने मरने से पहले अपने पिता गिजेर्मो से अपनी अस्थियों को देवों के देव महादेव की नगरी काशी में मां गंगा में प्रवाहित करने की अंतिम इच्छा जाहिर की थी। इसलिए खोरदी की अस्थियों को लेकर काशी पहुंची। काशी पहुंचने पर अपने इकलौते बेटे खोरदी के अंतिम इच्छा पूरी करने के लिए उसने एक गाइड से संपर्क किया और इसे शनिवार को पूरे विधि विधान से अस्थियों का विसर्जन किया गया। मारिया बार्सिलोना से मुंबई के रास्ते शुक्रवार को काशी पहुंचीं। अपने गाइड संजय गुप्ता के साथ मणिकर्णिका घाट पर हिंदू विधि विधान के साथ मारिया ने अपने बेटे खोरदी की अस्थियां को मोक्ष के लिए गंगा में प्रवाहित किया। मारिया ने कहा बेटे की इतनी आस्था है तो भगवान शंकर भी मेरे बेटे को जरूर मोक्ष प्रदान करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें