फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ से जुड़े 16 नए महाविद्यालय, स्नातक में बढ़ीं तीन हजार सीटें

Fri, 29 Oct 2021 09:29 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में संबद्ध महाविद्यालयों की संख्या अब 361 से बढ़कर 377 पहुंच गई है। नए महाविद्यालयों के खुलने से स्नातक कक्षाओं में लगभग तीन हजार से अधिक सीटें बढ़ जाएंगी।
विज्ञापन
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में संबद्ध महाविद्यालयों की संख्या बढ़ गई है। वाराणसी सहित चार जिलों में खुलने वाले 16 निजी विद्यालयों को विद्यापीठ ने संबद्धता प्रदान की है। विश्वविद्यालय से जुड़े महाविद्यालयों की संख्या अब 361 से बढ़कर 377 पहुंच गई है।
विज्ञापन


नए महाविद्यालयों के खुलने से स्नातक कक्षाओं में लगभग तीन हजार से अधिक सीटें बढ़ जाएंगी। काशी विद्यापीठ ने वाराणसी, चंदौली, मीरजापुर व सोनभद्र के 16 नए महाविद्यालयों को बीए, बीकाम, बीएससी, बीएड, पंचवर्षीय विधि सहित विभिन्न कोर्सों में वर्तमान सत्र से ही दाखिला लेने की मान्यता प्रदान की है।

इसके अलावा विद्यापीठ प्रशासन ने वाराणसी सहित पांच जिलों में करीब 40 महाविद्यालयों को पंचवर्षीय विधि, बीबीए, बीसीए, बीएससी-कृषि सहित अन्य व्यवसायिक व रोजगारपरक कोर्स संचालित करने की मान्यता वर्तमान सत्र से ही प्रदान की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चार जिलों में इन कालेजों को मिली मान्यता

वाराणसी - इंस्टीट्यूट आफ हायर एजुकेशन (हरिहरपुर हरहुआ), स्व. वंश नारायण महिला महाविद्यालय (गौर मिर्जामुराद), किशोरी कमलेश महाविद्यालय (गौर मिर्जामुराद), गौरादेवी धनई प्रसाद महाविद्यालय (बनकट पिंडरा), लिटिल फ्लावर महाविद्यालय (डाफी), बाला जी गर्ल्स इंस्टीट्यूट आफ एजुकेशन (बालाजीनगर लमही) व काशी दर्शन डीयू महाविद्यालय (मड़ई-बनकट)।

चंदौली- महादेव महेंद्र महाविद्यालय (फेसुड़ा सकलडीहा), उदय प्रताप वीमेंस कालेज (इजरा), उदय प्रताप विधि महाविद्यालय (इजरा) व अरुण योग एकेडमी (दयालपुर सदलपुरा), मिजार्पुर - राम विलास सिंह शिक्षण संस्थान महिला महाविद्यालय (कनईपुर-अहरौरा), विष्णुजी घाटम महाविद्यालय (घाटमपुर अहरौरा), रामलाल विधि महाविद्यालय (जलालपुर माफी) व साईं इंस्टीट्यूट आफ ला कालेज (लोहारीकला)। सोनभद्र - राजाराम महाविद्यालय (मररही चोपन)।

महाविद्यालयों की संख्या
वाराणसी- 123 
चंदौली-88  
भदोही-25
मीरजापुर-92
सोनभद्र-49 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें