फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनाबे फातिमा की मजार पर रोशन हुए 1450 चिराग

विज्ञापन
विज्ञापन
जनाबे फातिमा की मजार चिरागाें की रोशनी से रोशन हो उठी। दरगाह ए फातमान में जयंती की पूर्व संध्या पर जनाबे फातिमा की दरगाह पर 1450 चिराग रोशन करके देश और दुनिया से महामारी को समाप्त करने की दुआ मांगी गई। शहर भर में महफिलों का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

रविवार की शाम को जनाबे फातिमा की जयंती की पूर्व संध्या पर दरगाहे फातमान में समा रोशन हुई। बीबी फातिमा की विलादत पर खुशी जताते हुए अकीदतमंदों ने चिराग रोशन किए। फातमान का पूरा परिसर चिरागों की रोशनी से जगमग हो उठा। इस दौरान मौलाना जमीरुल हसन ने नमाज अदा कराई। उसके बाद प्रो. अजीज हैदर, डॉ. शफीक हैदर, मौलाना वसीम रिजवी, हाजी जाफर एडवोकेट, शफक रिजवी ने चिराग जलाए।
कार्यक्रम संयोजक हाजी फरमान हैदर ने बताया कि 1450 साल पहले बीबी फातिमा की विलादत मक्का में हुई थी। जनाबे फातिमा ने सारी दुनिया की औरतों को यह पैगाम दिया कि बेटी-बीबी, मां की तरह कैसे जिंदगी जिया जाए और उनकी जिंदगी आज भी पूरी दुनिया के लिए एक मिसाल है। फरमान हैदर ने बताया कि महफिलों का सिलसिला जारी रहेगा मदनपुरा, दोषीपुरा, नक्खी घाट पर महफिल का आयोजन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें