निषाद पार्टी के खाते में दो विधानसभा सीटें, बसपा का एक सीट पर कब्जा
सुभासपा के पास पांच, अद-एस के पास तीन और निषाद पार्टी के खाते में दो सीट, एक सीट पर बसपा और एक पर निर्दलीय उम्मीदवार जीतापूर्वाचल में वापाणसी की 13 लोकसभा सीटों में हरेक में पांच विधानसभाएं हैं। 2022 के विधानसभा चुनाव के परिणामों पर नजर डालें तो 13 सीटों में कुल 65 विधानसभाएं हैं। इनमें से समाजवादी पार्टी के खाते में सर्वाधिक 28 सीटें हैं जबकि भारतीय जनता पार्टी के खाते में 25 सीटें हैं। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के पास पांच सीटें हैं जबकि अपना दल सोनेलाल के तीन विधायक हैं।
निषाद पार्टी के खाते में दो विधानसभा सीटें हैं। बहुजन समाज पार्टी का एक सीट पर कब्जा है जबकि एक सीट निर्दलीय के खाते में है। मालूम हो कि लालगंज और आजमगढ़ लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली सभी पांच विधानसभा सीटों पर सपा का कब्जा है। जबकि वाराणसी लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली पांच में से चार विधानसभा सीटों पर भाजपा और एक पर उसके सहयोगी अपना दल-एस का कब्जा है।