फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरु, ई काशी क चुनाव हौ: महोदय: वाराणसेयम् निर्वाचनम् अस्ति।। दो भाषाओं में रची, बुनी, सुनाई व लिखी गई है काशी

Sun, 17 Mar 2024 09:47 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi Lok Sabha Election Date : पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी लोकसभा  सीट के लिए 660 मतदान केंद्रों पर 19 लाख से अधिक वोटर अपने मतों का प्रयोग करेंगे। एक जून को मतदान और चार जून को मतगणना होगी। इन्हीं तिथियों पर चंदौली लोकसभा क्षेत्र में आने वाली वाराणसी की दो विधानसभाओं अजगरा और शिवपुर के चुनाव कार्यक्रम भी संपन्न कराए जाएंगे।
विज्ञापन
Lok Sabha Election Date Varanasi - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चुनाव आयोग ने मतदान कार्यक्रम घोषित कर दिया है। वाराणसी लोकसभा सीट के लिए निर्वाचन की अधिसूचना सात मई को जारी की जाएगी। इसके साथ ही नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 14 मई निर्धारित की गई है। एक जून को चुनाव और चार को मतगणना होगी। जिला निर्वाचन अधिकारी एस राजलिंगम ने चुनाव कार्यक्रम की जानकारी दी।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि प्रत्याशियों की ओर से दाखिल नामांकन पत्रों की जांच 15 मई और नाम वापसी के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 17 मई निर्धारित की गई है। एक जून को 660 मतदान केंद्रों के 1909 मतदेय स्थलों पर मतदान और चार जून को मतगणना होगी। इन्हीं तिथियों पर चंदौली लोकसभा क्षेत्र में आने वाली वाराणसी की दो विधानसभाओं अजगरा और शिवपुर के चुनाव कार्यक्रम भी संपन्न कराए जाएंगे।



जबकि जौनपुर के मछलीशहर लोकसभा क्षेत्र में आने वाली वाराणसी जिले की एकमात्र विधानसभा पिंडरा के लिए निर्वाचन की अधिसूचना 29 अप्रैल को जारी होगी। नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि छह मई, नामांकन पत्रों की जांच सात मई, नाम वापसी की अंतिम तिथि नौ मई और मतदान 25 मई को होगा। जिले से जुड़े तीनों लोकसभा क्षेत्रों के लिए मतगणना एक साथ चार जून को होगी। लोकसभा चुनाव के लिए जिले में 28 जोनल और 222 सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। वाराणसी लोकसभा क्षेत्र के लिए नामांकन स्थल कलेक्ट्रेट सभाकक्ष को बनाया गया है।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

यहां से रवाना होंगी पोलिंग पार्टियां

पिंडरा विधानसभा की पोलिंग पार्टियां नेशनल इंटर कॉलेज पिंडरा से रवाना होंगी। इसी तरह अजगरा की पोलिंग पार्टियां काशी कृषक इंटर कॉलेज हरहुआ, शिवपुर और वाराणसी कैंट के लिए उदय प्रताप इंटर कॉलेज वाराणसी, रोहनिया और सेवापुरी के लिए जगतपुर इंटर कॉलेज और वाराणसी उत्तरी एवं दक्षिणी के लिए पोलिंग पार्टियां पुलिस लाइन से मतदान केंद्रों के लिए रवाना होंगी।

मंडी समिति पहड़िया में बनेगा स्ट्रांग रूम
लोकसभा चुनाव के लिए मंडी समिति पहड़िया की दुकानों में विधानसभावार स्ट्रांग रूम बनाया जाएगा। जबकि मतगणना पहड़िया मार्ग स्थित उत्तर प्रदेश राज्य भंडार निगम के गोदामों में कराई जाएगी।

आदर्श आचार संहिता लागू, 129 टीमें करेंगी निगरानी
चुनाव कार्यक्रम घोषित होते ही जिले में चुनाव आचार संहिता प्रभावी हो गई। राजकीय विभागों, अधिकारियों, राजनीतिक दलों और प्रत्याशियों पर यह लागू होगी। इससे नए कार्यों की घोषणा, शिलान्यास, उद्घाटन और सत्ता दल के मंत्रियों के राजकीय दौरों पर तत्काल प्रभाव से रोक लग गई है। चुनाव प्रचार के वाहनों की अनुमति रिटर्निंग ऑफिसर से लेनी होगी। आचार संहिता का पालन कराने के लिए जिले में 129 टीमें गठित की गई हैं और एक व्यय अनुवीक्षण नियंत्रण एवं कॉल सेंटर बनाया गया है।
 
टीम             संख्या
उड़न दस्ता 24
स्थायी निगरानी टीम 24
एमसीसी टीम 08
सहायक व्यय प्रेक्षक 08
वीडियो निगरानी टीम 24
वीडियो अवलोकन टीम 16
लेखा टीम 24
मीडिया प्रमाणन समिति 01
व्यय अनुवीक्षण नियंत्रण एवं कॉल सेंटर 01
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें