फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईआईटी में चार दिन में 1134 छात्रों को मिले ऑफर

विज्ञापन
विज्ञापन
आईआईटी बीएचयू में एक दिसंबर से चल रहे कैंपस प्लेसमेंट में अब तक चार दिन में 1134 छात्रों को अलग-अलग कंपनियों की ओर से ऑफर मिल चुके हैं। इस बीच चौथे दिन शनिवार को सबसे अधिक 18 लाख रुपये और सबसे कम सात लाख रुपये का पैकेज मिला है।
विज्ञापन

ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल की ओर से चल रहे कैंपस प्लेसमेंट में इस बार 1300 से अधिक छात्रों ने पंजीकरण कराया है। राजपुताना हॉस्टल में शनिवार को दिन भर छात्र जुटे रहे। इस दौरान सिप्ला, इनफोटेक, ईटी मीडिया लैब, जीयो, इंफो आब्जेक्टइ, इनोवेकर आदि कंपनियों के प्रतिनिधियों ने छात्रों का साक्षात्कार किया। प्लेसमेंट सेल के प्रोफेसर इंचार्ज प्रो. अनिल कुमार अग्रवाल ने बताया कि तीसरे दिन बीस कंपनियों ने 67 ऑफर दिए। चौथे दिन पहले स्लॉट तक 18 कपंनियों ने 18 ऑफर दिए। बताया कि अब तक चले प्लेसमेंट में कुल 298 कंपनियों ने 1134 ऑफर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें