फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हस्तशिल्पियों का मनोबल बढ़ाएं काशीवासी

विज्ञापन
विज्ञापन
चौकाघाट स्थित सांस्कृतिक संकुल में शनिवार को राज्यमंत्री डॉ. नीलकंठ तिवारी ने 10 दिवसीय गांधी शिल्प बाजार का शुभारंभ किया। उन्होंने काशीवासियों से अपील की है कि ज्यादा से ज्यादा खरीदारी करें, जिससे हस्तशिल्पियों का मनोबल बढ़े।
विज्ञापन

हस्तशिल्प के क्षेत्रीय निदेशक वीरेंद्र कुमार ने कहा कि कोरोना के कारण हस्तशिल्पियों के सामने बहुत सी समस्याएं थी, जिससे उबारने के लिए शिल्प बाजारों का आयोजन किया गया है। ग्रमीण विकास सेवा संस्थान बस्ती के अध्यक्ष देवी प्रसाद ने बताया कि मेले में वाराणसी, सिलीगुड़ी, रांची, कानपुर, भदोही, राजस्थान के साथ भारत के अन्य जिलों और राज्यों से हस्तशिल्पी अपनी वस्तुएं और उत्पाद लेकर आ चुके हैं। मेले में कुल 100 स्टाल लगाए गए हैं। उद्घाटन के दौरान पद्मश्री डॉ. रजनीकांत, विद्यासागर राय, नवीन, कीर्तिमान श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
ये हैं प्रमुख उत्पाद
बनारस के सभी जीआई उत्पाद, गोरखपुर का टेराकोटा, भदोही का कारपेट, ड्राई फ्लावर, खुर्जा की चीनी मिट्टी से निर्मित वस्तुएं, आगरा का लेदर, लखनऊ का चिकन, जयपुर के आर्टिफिशियल ज्वेलरी, बनारस की साड़ी, गाजीपुर का जूट क्राफ्ट आदि उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें