फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Election 2022: भाजपा ने जारी की 85 उम्मीदवारों की सूची, पढ़ें किसे कहां से मिला टिकट

Fri, 21 Jan 2022 06:43 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा

सार

बीजेपी ने उत्तर प्रदेश चुनाव को लेकर अपने प्रत्याशियों की चौथी लिस्ट जारी कर दी है।
विज्ञापन
बीजेपी पार्टी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा ने यूपी विधानसभा चुनाव के लिए शुक्रवार को 85 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी। पार्टी ने अवध और कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र में सपा, बसपा और कांग्रेस से आए विधायकों और नेताओं पर भरोसा जताया है। वहीं, पार्टी के मौजूदा 10 विधायकों के टिकट काटे हैं।
विज्ञापन


दो दिन पहले सपा विधायक पद से इस्तीफा देने वाले विधानसभा उपाध्यक्ष नितिन अग्रवाल को हरदोई से उम्मीदवार घोषित किया गया है। वहीं, कानपुर पुलिस कमिश्नर के पद से इस्तीफा देकर भाजपा में शामिल हुए पूर्व आईपीएस अधिकारी असीम अरुण को कन्नौज सदर (सुरक्षित) सीट से उम्मीदवार बनाया गया है। कांग्रेस से आईं अदिति सिंह को रायबरेली से मौका दिया गया है। भाजपा की दूसरी सूची में दूसरे चरण की तीन, तीसरे चरण की 59 में से 43, चौथे चरण की 60 में से 39 सीटों पर प्रत्याशी घोषित किए हैं। तीसरे चरण की 16 और चौथे चरण में लखनऊ की 9 सीटों सहित कुल 21 सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा नहीं की गई है।

सपा-कांग्रेस-बसपा से आने वालों को बनाया उम्मीदवार
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के संसदीय क्षेत्र रायबरेली के रायबरेली विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस विधायक अदिति सिंह को भाजपा ने यहीं से उम्मीदवार घोषित किया है। अदिति सिंह ने दिसंबर में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की थी। उन्होंने दो दिन पहले ही कांग्रेस विधायक पद से इस्तीफा दिया था।
विज्ञापन


कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए विधायक राकेश प्रताप सिंह को हरचंदपुर से ही टिकट दिया गया है। उन्नाव के पुरवा से बसपा विधायक अनिल सिंह ने राज्यसभा चुनाव 2018 में भाजपा के पक्ष में मतदान किया था। उसके बाद से भाजपा से जुड़े अनिल को पुरवा से ही टिकट मिला है।

बसपा छोड़कर भाजपा में शामिल हुए सादाबाद के विधायक रामवीर उपाध्याय को सादाबाद से प्रत्याशी घोषित किया है। सपा छोड़कर भाजपा में शामिल हुए सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के समधी हरिओम यादव को सिरसागंज से उम्मीदवार बनाया गया है।

इन सीटों पर कटे विधायकों के टिकट
हाथरस से हरि शंकर महोर की जगह अंजुला महोर
जसराना से रामगोपाल की जगह मानवेंद्र सिंह लोधी
कासगंज से देवेंद्र सिंह की जगह देवेंद्र सिंह लोधी
बरखेड़ा से किशनलाल राजपूत की जगह स्वामी प्रवक्तानंद
बीसलपुर से रामशरण वर्मा की जगह विवेक वर्मा
धौरहरा से बाला प्रसाद अवस्थी की जगह विनोद शंकर अवस्थी
संडीला से राज कुमार अग्रवाल की जगह अलका अर्कवंशी
विधूना से विनय शाक्य की जगह रिया शाक्य
बबेरू से चंद्रपाल की जगह अजय पाल
नरैनी से राजकरण कबीर की जगह ओममनी वर्मा

अब तक 18 फीसदी विधायकों के टिकट कटे, पूर्वांचल में असली सर्जिकल स्ट्राइक
पार्टी ने अब तक 194 लोगों की सूची में 18 फीसदी विधायकों के टिकट काट दिए हैं। पार्टी सबसे अधिक टिकट पूर्वांचल में काटेगी। पार्टी की रणनीति 20 से 25 फीसदी विधायकों के टिकट काटने की है। पूर्वांचल में भाजपा अपनी कई जीती हुई सीटें सहयोगियों को भी देगी।
विज्ञापन


 यहां देखें पार्टी ने किस उम्मीदवार को कहां से टिकट दिया है...










विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें