फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Election 2022 : सीएम योगी के इस बयान पर अखिलेश का तंज, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने ऐसे दिया जवाब

Tue, 04 Jan 2022 10:57 AM IST
हिमांशु मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

यूपी चुनाव में राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। राजनीतिक हस्तियों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है। 
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को एक ट्विट किया था। इसमें उन्होंने लिखा, 'जो कार्य करेगा, उसको सम्मान मिलेगा। जो केवल बोलेगा और करेगा कुछ नहीं, उसे समाज कभी सम्मान नहीं देगा।' योगी के इस ट्विट का स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने तंज कसा है। अखिलेश ने लिखा, 'अब समझ में आया भाजपा के अपमानित होने का कारण…।'

विज्ञापन




भाजपा अध्यक्ष ने दिया जवाब
अखिलेश के तंज पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने पलटवार किया है। उन्होंने अखिलेश के ट्विट को रीट्विट करके हुए लिखा, 'जिस पिता ने आपकी झोली में सत्ता डाली थी उनको अपमानित करने का कारण भी बता दीजिए अखिलेश यादव…।' इसके साथ ही स्वतंत्र देव सिंह ने 'अमर उजाला' की एक पुरानी खबर को भी शेयर किया है। यह खबर 2017 चुनाव से पहले की है जब अखिलेश यादव और शिवपाल सिंह यादव के बीच लड़ाई चल रही थी। इस दौरान मुलायम सिंह यादव का एक बयान आया था, जिसमें उन्होंने कहा था, जो पिता का न हुआ वो किसी और क्या होगा? 



यूपी भाजपा ने भी किया पलटवार
अखिलेश के तंज पर उत्तर प्रदेश भाजपा के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से भी पलटवार किया गया है। लिखा गया, 'भाजपा को तो 2014 में 71, 2017 में 312 और 2019 में 62 सीट का जनादेश रूपी सम्मान यूपी की जनता ने दे दिया है। भाजपा के पास तो जनादेश के सम्मान का सर्टिफिकेट है। आप तो ये बताओ 'बबुआ' कि पिता और चाचा को धकिया कर अपमानित करने का कारण क्या था ? ये 'कारण' समझ में नहीं आया!'

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें