फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Big News: योगी सरकार के कैबिनेट फैसले व बरेली में अतिक्रमण पर एक्शन, एक क्लिक में जानिए आज की बढ़ी खबरें

Tue, 02 Dec 2025 05:17 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा

सार

उत्तर प्रदेश में योगी सरकार द्वारा आज कुछ अहम फैसलों पर मुहर लगाई गई है, इसी के साथ बरेली के सूफी टोला में आजम खां के करीबी माने जाने वाले सपा नेता के घर ध्यस्तीकरण की कार्रवाई ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा। आइए जानते हैं आज प्रदेश के उन घटनाक्रमों के बारे में जो सबसे ज्यादा चर्चा में रहे...
विज्ञापन
UP Big News - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक हुई। इसमें 21 प्रस्ताव पेश किए गए, जिसमें 20 पर मंत्रिपरिषद की मुहर लगी। वहीं, नशीले कफ सिरप सिंडीकेट के अहम सदस्य बर्खास्त सिपाही आलोक प्रताप सिंह को यूपी एसटीएफ ने लखनऊ से गिरफ्तार कर लिया। इसके अलावा, बरेली के सूफी टोला स्थित ऐवान-ए-फरहत बरातघर को गिराने के लिए बीडीए ने मंगलवार दोपहर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू कर दी। यह बरातघर सरफराज वली खां का है, जो सपा से जुड़े हैं। वह सपा के वरिष्ठ नेता आजम खां के करीबी बताए जाते हैं। पढ़ें यूपी की मंगलवार की बड़ी खबरें-

विज्ञापन


कारोबारियों को SGST और स्टांप ड्यूटी पर मिलेगी छूट, कैबिनेट ने 20 प्रस्तावों पर लगाई मुहर
राजधानी लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को कैबिनेट की बैठक हुई। इसमें 21 प्रस्ताव पेश किए गए, जिसमें 20 पर मंत्रिपरिषद की मुहर लगी। एक 14 नंबर के प्रस्ताव को पुनर्परीक्षण के लिए भेजा गया है। यह निजी अस्पतालों को प्रोत्साहन नीति के लिए था। बैठक के बाद कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना ने जानकारी दी।
विज्ञापन


STF की एक और बड़ी कार्रवाई, बर्खास्त सिपाही आलोक सिंह भी धरा गया; पूर्व सांसद धनंजय का है करीबी
नशीले कफ सिरप सिंडीकेट के अहम सदस्य बर्खास्त सिपाही आलोक प्रताप सिंह को यूपी एसटीएफ ने मंगलवार सुबह गिरफ्तार कर लिया। उसे लखनऊ के सुल्तानपुर रोड स्थित उसके घर के पास से पकड़ा गया है। आलोक सिंह पूर्व सांसद एवं पूर्वांचल के बाहुबली धनंजय सिंह का करीबी है। एसटीएफ की टीम उससे पूछताछ कर रही है।

बरेली में आजम खां के करीबी सपा नेता के बरातघर पर गरजे बुलडोजर
बरेली के सूफी टोला स्थित ऐवान-ए-फरहत बरातघर को गिराने के लिए बीडीए ने मंगलवार दोपहर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू कर दी। बरातघर को गिराने के लिए दो बुलडोजर लगाए गए हैं। बीडीए के अफसर और भारी पुलिस बल मौके पर तैनात है। इससे पहले यहां रहने वाले परिवारों ने कार्रवाई का विरोध किया। महिलाओं ने रोते हुए रहम की गुहार लगाई, लेकिन बीडीए की टीम ने बरातघर को अवैध निर्माण बताते हुए कार्रवाई शुरू कर दी। कार्रवाई के दौरान मालियों की पुलिया से सूफीटोला जाने वाले रास्ते को ताज पैलेस के पास पुलिस ने गाड़ी खड़ी करके बंद कर दिया है। दोपहर 3:45 पर राशिद खां के गुड मैरिज हॉल पर भी बीडीए के बुलडोजर गरजने लगे। 

बिजनौर में भीषण हादसा, कंटेनर ने बाइक व पिकअप को रौंदा, तीन की दर्दनाक मौत
शेरकोट में मंगलवार सुबह नेशनल हाईवे पर मुबारकपुर कुंडे के पास हुए भयावह सड़क हादसे ने इलाके को झकझोर दिया। सुबह लगभग 6 बजे एक तेज रफ्तार कंटेनर ने पहले बाइक सवारों को टक्कर मारी और फिर सामने से आ रही पिकअप वाहन को रौंद दिया। हादसा इतना गंभीर था कि तीनों लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

संभल में बड़े मीट कारोबारियों के मैनेजर के घर आयकर छापा, कारखाने में चार दिन तक हुई थी जांच
सरायतरीन निवासी मीट कारोबारी हाजी इमरान और इरफान के मैनेजर के घर चमन सराय में आयकर विभाग की टीम पहुंची है। मीट कारोबारी इंडियन फ्रोजन फूड कंपनी के नाम से कारोबार करते हैं। मैनेजर के घर पहले भी आयकर की टीम छानबीन कर चुकी है। कई बेनामी संपत्ति और लग्जरी कारों के दस्तावेज मिलने की चर्चा रही थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें