फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर बढ़ा गंगा का जलस्तर

विज्ञापन
परिसर क्षेत्र में बाबू बंगला गांव तक पुहंचा गंगा का पानी। संवाद - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
उन्नाव/परियर। पहाड़ों पर हो रही बारिश से गंगा फिर उफान पर है। पिछले 24 घंटे में गंगा का जलस्तर फिर भी बढ़ गया। जिसके चलते गंगा चेतावनी बिंदु से मात्र 15 सेमी दूर है। इससे परियर के गांव के नजदीक पानी पहुंच गया। ग्रामीण फिर रतजगा कर गंगा के बढ़ते जलस्तर पर नजर रख रहे हैं।
विज्ञापन

रविवार दोपहर जलस्तर 111.850 मीटर रिकार्ड किया गया। चेतावनी बिंदु 112 मीटर पर है। इससे अब जलस्तर चेतावनी बिंदु से महज 15 सेमी ही दूर रह गया है। गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ने से ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। पानी लगभग दो फुट बढ़कर मानाबंगला गांव तक पहुंच गया है। जिससे सदर तहसील के गंगा किनारे बाबू बंगला, देवीपुरवा, बंदनपुरवा, लालतुपुरवा, पनपथा, धनकुखेड़ा, कोलवा, जुड़ापुरवा, पटियारा, महानंदपुरवा, बेनीपुरवा, टेपरा व अतरी सहित अन्य गांवों के लोग बाढ़ आने की आशंका से परेशान नजर आ रहे हैं। अब ग्रामीणों को तरोई, लौकी, भिंडी, कद्दू, धान व मक्का आदि की तैयार फसलें डूबने का डर सताने लगा है। ग्रामीण रतजगा करके बढ़ते जलस्तर पर नजर रख रहे हैं।
ग्रामीणों में विनोद निषाद, राजकुमार निषाद, अशोक, ओमप्रकाश, बाबू, प्रकाश, श्रीराम गौतम, रमेश, लालाराम, फकीरे व रामबाबू निषाद ने बताया पिछले वर्ष आई बाढ़ से फसल व गृहस्थी बर्बाद हो गई थी। जिसकी भरपाई अभी तक नहीं हो पाई है। अब फिर बाढ़ की स्थिति से धड़कनें तेज हो गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉक्स
तथ्य एक नजर में
-84 किलोमीटर लंबाई में फैला गंगा कटरी क्षेत्र
-बांगरमऊ, गंजमुरादाबाद, सफीपुर, सिकंदरपुर सरोसी और बीघापुर में कटरी क्षेत्र
-अक्तूबर 2010 और सितंबर 2011 में आई थी बाढ़
-कटरी क्षेत्र के 300 गांव प्रभावित हुए थे
-2010 में सेना, 2011 में पीएसी की मदद ली गई थी
-रविवार दोपहर 2 बजे तक गंगा का जलस्तर 111.040 मीटर
-चेतावनी बिंदु 112 मीटर
-खतरे का निशान 113 मीटर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें