फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिजन सोते रहे, चोर ले गए लाखों का माल

विज्ञापन
विज्ञापन
बांगरमऊ। घर के पीछे की दीवार के सहारे घर में घुसे चोरों ने दो भाइयों के कमरे से नगदी-जेवर समेत लगभग तीन लाख का सामान पार कर दिया। पुलिस ने जांच कर शीघ्र खुलासे का भरोसा दिलाया है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के ग्राम इस्माइलपुर आंबापारा निवासी संदीप कुमार अपने दो चचेरे भाई अनिल व अतुल कुमार के साथ एक ही मकान में रहता है। शनिवार रात सभी खाना खाकर सो गए। देर रात चोर पीछे की दीवार से घर में दाखिल हुए और संदीप के कमरे में रखे बक्से का ताला तोड़कर 20 हजार की नगदी और जेवर कब्जे में ले लिए। चोरों ने अतुल व उसके भाई अनिल के दो बक्सों को घर से कुछ ही दूरी पर ले जाकर तोड़ा और लगभग 3 लाख के जेवर पार कर ले गए। भोर पहर संदीप की मां के जगने पर चोरी की जानकारी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें