फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: उन्नाव के किसान ने लखनऊ में विधानसभा गेट पर खुद को केरोसिन डालकर लगाई आग, अस्पताल में भर्ती

Sat, 06 Nov 2021 01:31 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव

सार

पीएम आवास की रकम खाते में न आने से परेशान एक किसान ने शनिवार को विधानसभा गेट के सामने खुद को आग के हवाले कर दिया। आननफानन में पुलिसकर्मियों ने आग बुझाकर उसे नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
किसान के घर पहुंचे एसडीएम सदर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उन्नाव निवासी एक किसान ने शनिवार सुबह लखनऊ में विधानसभा गेट के सामने खुद पर केरोसिन डाल आग लगा ली। किसान खाते में आवास के रुपये न आने व जमीन विवाद में पुलिस की ओर से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई न करने से परेशान था।  
विज्ञापन

 

विधानसभा गेट के सामने केरोसीन डालकर जैसे ही किसान ने आग लगाई वहां हड़कंप मच गया। पुलिस ने आननफानन आग बुझा उसे अस्पताल में भर्ती कराया है। डीएम व एसपी ने लखनऊ पहुंचकर झुलसे पीड़ित से पूरे मामले की जानकारी ली।

डीएम के निर्देश पर एसडीएम रामदत्त राम व सीओ आरके शुक्ला पीड़ित के घर पहुंचे हैं। पीड़ित महेश के अनुसार उसके पास लगभग डेढ़ बीघा जमीन है। भाई सुखलाल जमीन पर कब्जा करना चाहता है। मुकदमा कोर्ट में विचाराधीन है।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री आवास का रुपया भी उसके खाते में नहीं आया। जिससे वह मानसिक परेशान रहने लगा। आरोप है कि गांव के सचिव व वीडियो ने आवास के रुपये रुकवा दिए थे। जिससे परेशान होकर उसे यह कदम उठाना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें