उन्नाव में दो दिन पहले लखनऊ कानपुर हाईवे पर गंगाघाट थाना क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में हसनगंज कस्बा के चार व्यापारियों की मौत पर शुक्रवार को ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा।
किसी प्रशासनिक अधिकारी विधायक, सांसद के घर न पहुंचने पर गुस्साए परिजनों ने शुक्रवार शाम 4 बजे लखनऊ बांगरमऊ मार्ग पर जाम लगा दिया। ट्रक चालक को फांसी देने व सीएम से मिलने तक जाम न हटने की चेतावनी दी।
मौके पर कोतवाली प्रभारी सहित एसडीएम रामदत्त नेपरिजनो को समझाने का प्रयास किया पर सभी मुख्यमंत्री से मिलने की बात कहकर सड़क पर बैठे रहे। जाम के दौरान चारों मृतक परिवार की महिलाएं आगे रहीं।