फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग से जलू पिता-पुत्र की गृहस्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
चकलवंशी। आसीवन थाना क्षेत्र के नैमुल्लाखेड़ा गांव में दो घराें में आग लग गई। निजी संसाधनों से जब तक आग बुझाने का प्रयास किया जाता, लाखों का सामान जलकर राख हो गया। आग बुझाने की कोशिश में एक महिला झुलस गई। तीन घंटे बाद आग पर काबू पाया जा सका। परिजन आग लगने की वजह स्पष्ट नहीं कर पाए। ग्रामीणों ने चूल्हे से निकली चिंगारी से आग लगने का अंदेशा जताया है।
विज्ञापन

नैमुल्लाखेड़ा गांव निवासी सुधीर कुमार की पत्नी केशकली ने बुधवार दोपहर चूल्हे में खाना पकाया और रसोई से बाहर आकर अन्य कार्य निपटाने लगी। इसी दौरान घर से आग की लपटें उठने लगी। केशकली समेत परिवार के अन्य सदस्य शोर मचाकर बाहर की ओर भागे। आसपास के लोग जब तक आग बुझाने की कोशिश शुरू करते, आग ने पड़ोस में रहने वाले सुधीर के पिता सीताराम के घर को भी चपेट में ले लिया।
तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। सुधीर के अनुसार दोनों घरों में रखे करीब 12 हजार रुपये व गृहस्थी का लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। आग बुझाने की कोशिश में सुधीर की पत्नी केशकली झुलस गई। परिजनाें ने पुलिस को घटना की जानकारी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें