फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बार एसोसिएशन चुनाव स्थगित

विज्ञापन
बार भवन का ताला न खुलने से बाहर खड़े अधिवक्ता। - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
उन्नाव। एल्डर्स कमेटी में गुटबाजी के चलते गुरुवार से शुरू होने वाली चुनाव प्रक्रिया पर रोक लगा दी गई। बार काउंसिल अध्यक्ष ने एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन को चुनाव स्थगित करने के आदेश के साथ ही कमेटी के तीन अन्य सदस्यों के साथ मिलकर मतदाता सूची दोबारा तैयार कराने के लिए कहा है।
विज्ञापन

उन्नाव बार एसोसिएशन चुनाव को लेकर गुरुवार से नामांकन प्रक्रिया शुरू होनी थी। गुटबाजी के चलते सुबह 11 बजे कमेटी के तीन सदस्यों के साथ बार एसोसिएशन अध्यक्ष व मंत्री ने बार भवन का ताला ही नहीं खुलने दिया। आधे घंटे बाद 11:30 बजे बार काउंसिल अध्यक्ष श्रीश कुमार मेहरोत्रा का चुनाव स्थगित करने का पत्र आने के बाद प्रक्रिया रोक दी गई। एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन हरिश्चंद्र शुक्ला ने बताया कि वार्षिक चुनाव को अधर में लटकाते हुए चौथी बार नामांकन प्रक्रिया रोकी गई है। चुनाव अधिकारी बीके बाजपेई से कहा है कि उनकी ओर से जो मतदाता सूची बनाई गई है उस सूची को लेकर कमेटी के अन्य तीनों सदस्यों के साथ बैठकर विचार विमर्श कर लें। दूसरी सूची जमा चंदा रजिस्टर के अनुसार तैयार करें।
चुनाव अधिकारी बीके बाजपेई ने बताया कि उन्होंने कमेटी के तीनों सदस्यों को रजिस्टर सौंपकर मतदाता सूची तैयार करने को कहा गया है। सूची बन जाने के बाद रजिस्टर से उसका मिलान किया जाएगा। उसके बाद सूची का प्रकाशन होगा। सूची का प्रकाशन होने के बाद ही चुनाव कार्यक्रम की तिथियां घोषित की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें