सफीपुर। भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रामचंद्र कनौजिया ने केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकारों की योजनाओं का बखान किया। उन्होंने कहा कि भाजपा के शासनकाल में हर वर्ग को सम्मान दिया गया। वह रविवार को कस्बा स्थित एक गेस्ट हाउस में भाजपा के प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि अन्य दलों ने स्वयं के लाभ की मंशा से अनुसूचित जाति को कब्जे में रखने का प्रयास किया और उन्हें विकास की मुख्य धारा से भटकाए रखा, जबकि भाजपा ने सबका सम्मान सबका विकास को आधार बनाकर काम किया। विपक्षी दल अब तक अनुसूचित जाति को देश की मूलधारा से हटाने का काम करते रहे हैं। जबकि उनका सही सम्मान भाजपा सरकार में किया गया।
उन्होंने विकास कार्य गिनाते हुए कहा कि गांव में शौचालय बनवाकर खुले में शौच के कलंक को धोने का कार्य सरकार ने किया। क्षेत्रीय विधायक बंबालाल दिवाकर ने भी संबोधित किया।
इस मौके पर विधानसभा प्रभारी मनीष शुक्ला, प्रबुद्ध सम्मेलन संयोजक अटल बाजपेई, प्रदेश महामंत्री अनुसूचित मोर्चा अजय, मंडल अध्यक्ष विमल विश्वकर्मा, पूर्व शिक्षक संघ अध्यक्ष रामानंद तिवारी, जिला उपाध्यक्ष विमला कुरील, जिला पंचायत सदस्य गुड्डू मिश्रा, भाजपा नेत्री कंचन गुप्ता, मंडल मंत्री अजीत गौड़, भाजपा नेता अतुल अग्निहोत्री आदि मौजूद रहे।