महंगाई के विरोध में पैदल बाइक जुलूस निकालकर प्रदर्शन करते प्रसपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता। संवाद
- फोटो : UNNAO
उन्नाव। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (प्रसपा) ने बढ़ती महंगाई के खिलाफ बाइक लेकर पैदल जुलूस निकाला। बाद में कलक्ट्रेट पहुंचकर प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को सौंपा।
जिलाध्यक्ष सतीश शुक्ला के नेतृत्व में पदाधिकारी व कार्यकर्ता सिंचाई विभाग गेस्ट हाउस में एकत्रित हुए। यहां से बाइक लेकर पैदल जुलूस के रूप में कलक्ट्रेट पहुंचे। जिलाध्यक्ष ने कहा कि पिछले एक वर्ष से पेट्रोलियम पदार्थों के दाम बढ़ते जा रहे हैं। पेट्रोल सौ के पार हो गया है। डीजल व रसोई गैस के दाम भी बेतहाशा बढ़ रहे हैं। इससे किसानों, व्यापारियों से लेकर आम जन के हितों पर विपरीत प्रभाव पड़ा है। प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजकर पेट्रोलियम मूल्यों की वृद्धि पर नियंत्रण करने की मांग की। इस दौरान राष्ट्रीय प्रवक्ता आरएन सिंह, प्रभारी हरिशंकर यादव, प्रमुख महासचिव आलोक निगम, ललित यादव, यतींद्र शुक्ला, राजन चंदेल व शीबा खान उपस्थित रहीं।