फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंदू सिंह ने बढ़ाया जिले का मान

विज्ञापन
इंदू सिंह। - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
पाटन। हिंदी पखवारे पर दिल्ली में आयोजित अंतरराष्ट्रीय अखंड काव्य पाठ में क्षेत्र की बेटी इंदू सिंह ने काव्य पाठ कर क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है। बेटी की इस उपलब्धि पर साहित्यकारों ने खुशी जताई है। इनका कहना है कि इस आयोजन से दुनिया हिंदी से और अच्छे तरीके से परिचित होगी।
विज्ञापन

काव्य पाठ में बीघापुर तहसील के गांव सरायमंगली निवासी व आरआरबीएन इंटर कॉलेज की पूर्व छात्रा इंदू सिंह ने प्रतिभाग कर काव्य पाठ किया। 31 अगस्त से शुरू हुआ कार्यक्रम 14 सितंबर तक चलेगा। कविता पाठ में विश्व भर के अलग-अलग देशों के 24 से अधिक कवि प्रतिभाग कर रहे हैं। हिंदी कविता पाठ का यह विश्व का अनूठा आयोजन है। इसे गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज कराने का प्रयास है। इंदू की इस सफलता पर वीडी सिंह, दिलीप सिंह, प्रधानाचार्य शिवनाथ सिंह, आशुतोष सिंह, ज्ञान प्रताप सिंह, कृष्णमोहन सिंह, राजा भैया निगम, राम धीरज, संजय तिवारी, सुशील कुशवाहा, सूर्य कुमार सिंह, रामशंकर, श्याम दीक्षित ने हर्ष जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें