फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेड कांस्टेबल की हालत बिगड़ी, मौत

विज्ञापन
हेडकांस्टेबल संतोष कुमार गौतम का फाइल फोटो। संवाद - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
उन्नाव। पुलिस लाइन से असोहा थाना के लिए निकले हेड कांस्टेबल की अचानक हालत बिगड़ गई। भाई ने लखनऊ के नर्सिंगहोम में भर्ती कराया। वहां उसकी मौत हो गई। परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

गोरखपुर के सदर क्षेत्र के निवासी 40 वर्षीय हेड कांस्टेबल संतोष की वर्ष 2018 में असोहा थाना में पोस्टिंग थी। थाने से छुुट्टी लेने के बाद वह 45 दिन तक गैरहाजिर रहे। गैरहाजिर किए जाने के बाद उन्होंने लाइन में आमद कराई। तब से वह लाइन में ही तैनात थे। एसपी अविनाश पांडेय के आदेेश पर दो दिन पहले उन्हें असोहा थाने के लिए रवाना किया गया। पुलिस लाइन से असोहा जाते समय रास्ते में अचानक हेड कांस्टेबल की हालत बिगड़ गई। इस पर उन्होंने लखनऊ में रहने वाले अपने भाई अमरदीप को फोन किया। भाई पहुंचा और उन्हें लेकर लखनऊ के एक नर्सिंगहोम में भर्ती कराया। वहां उनकी मौत हो गई। परिजन शव लेकर गोरखपुर चले गए। आरआई सुभाष चंद्र ने बताया कि पेट की बीमारी से हेड कांस्टेबल पीड़ित था। उसके लीवर व किडनी में दिक्कत थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें