फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्य सचिव परिवार के साथ पहुंचे पक्षीविहार

विज्ञापन
पक्षी विहार में परिवार के साथ मुख्य सचिव राजेंद्र कुमार तिवारी। संवाद - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
नवाबगंज। प्रदेश के मुख्य सचिव राजेंद्र कुमार तिवारी रविवार को व्यक्तिगत कार्यक्रम के तहत परिवार के साथ नवाबगंज पक्षी विहार पहुंचे। यहां पर उन्होंने पक्षी व्याख्यान केंद्र देखा और झील परिक्षेत्र का भ्रमण किया।
विज्ञापन

1985 बैच के आईएएस अधिकारी राजेंद्र कुमार तिवारी रविवार दोपहर अचानक परिवार के साथ नवाबगंज के शहीद चंद्रशेखर आजाद पक्षीविहार पहुंचे। मुख्य सचिव के पहुंचने की सूचना से अफसरों में हड़कंप मच गया। इस दौरान उन्होंने पक्षी व्याख्यान केंद्र व प्रोजेक्टर रुम में पक्षियों से संबधित जानकारी ली।
फिर झील परिक्षेत्र का पैदल भ्रमण किया। वन क्षेत्राधिकारी मयंक सिह ने औषधीय पेड़ों के बारे में बताया। रेंजर विवेक वर्मा ने पक्षियों से संबधित जानकारी दी। पक्षी विहार में लगभग तीन घंटे रुकने के बाद मुख्य सचिव वन विश्राम भवन में भोजन करके शाम पांच बजे वापस लौट गए। इस दौरान वन संरक्षक मनोज सोनकर भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें