फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धरना देकर शहीद गुलाब सिंह की प्रतिमा स्थापना की मांग

विज्ञापन
सदर एसडीएम को ज्ञापन सौंपते अमर शहीद गुलाब सिंह लोधी स्मारक उत्थान समिति के अध्यक्ष और पूर्व विध? - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
उन्नाव। अमर शहीद गुलाब सिंह लोधी की प्रतिमा सदर कोतवाली तिराहे पर स्थापित कराए जाने की मांग को लेकर धरना दिया गया। अमर शहीद गुलाब सिंह लोधी स्मारक उत्थान समिति की ओर से आयोजित धरने में पहुंचे विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों ने 23 अगस्त तक प्रतिमा स्थापित कराने के लिए कहा। इस दौरान एसडीएम सदर को मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

ज्ञापन में समिति मोर्चा के अध्यक्ष विनोद सिंह लोधी ने बताया कि शहीद गुलाब सिंह लोधी का जन्म फतेहपुर चौरासी के ग्राम चंद्रिकाखेड़ा में हुआ था। लखनऊ के अमीनाबाद में तिरंगा फहराते हुए अंग्रेजों द्वारा चलाई गई गोलियाें का शिकार होकर शहीद हो गए थे। तभी से अमीनाबाद पार्क का नाम झंडेवाला पार्क हो गया था। उस पार्क में पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव ने गुलाब सिंह लोधी की प्रतिमा स्थापित कराई थी। शहीद की प्रतिमा उनकी जन्मस्थली और न ही सदर मुख्यालय पर ही लगाई गई। प्रतिमा सफीपुर तहसील में धूल खा रही है। मांग की कि सफीपुर कोषागार में बंद शहीद की प्रतिमा को निकलवाकर 23 अगस्त तक सदर कोतवाली तिराहे पर लगवाई जाए। लोकतांत्रिक सामाजिक मंच के अध्यक्ष ओमेंद्र प्रताप लोधी ‘पंकज’ ने कहा कि सांसद साक्षी महाराज इस मामले में केंद्र व प्रदेश सरकार को पत्र भेज चुके हैं। इसके बाद भी अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। इस दौरान पूर्व विधायक कृपाशंकर सिंह, पूर्व विधायक रामकुमार, रामअनुज सिंह, कैलाशनाथ निषाद, सुनील लोधी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें